Fact Check: एआई से बनी है भारतीय टेनिस सानिया मिर्जा की पाकिस्तानी झंडे से बने कपड़े पहनने की तस्वीर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: एआई से बनी है भारतीय टेनिस सानिया मिर्जा की पाकिस्तानी झंडे से बने कपड़े पहनने की तस्वीर

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पाकिस्तानी झंडे का बना कपड़ा पहने नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस कपड़े को पहनकर सानिया पाकिस्तान के लिए अपना प्यार दर्शा रही हैं।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को गलत पाया है।  हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई जनरेटेड पाया है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की पाकिस्तानी झंडे का कपड़ा पहने तस्वीर वायरल हो रही है। 


पाक उर्दू (@PakUrdu_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “सानिया मिर्जा का पाकिस्तान प्रेम। सानिया मिर्जा ने हमेशा पाकिस्तान के प्रति अपने प्यार और सम्मान का खुलकर इजहार किया है। एक भारतीय टेनिस स्टार होने के बावजूद, वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी रही हैं और इसकी वजह से उनका पाकिस्तान के लोगों के साथ एक खास रिश्ता बन गया है। कई मौकों पर उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में उन्हें मिलने वाला प्यार, सम्मान और सत्कार उनके लिए बेहद यादगार और अनमोल है। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए सानिया मिर्जा के सोशल हैंडल को चेक किया। इस दौरान हमें कही भी वायरल तस्वीर देखने को नहीं मिली। इसके साथ ही हमने कीवर्ड के मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें तस्वीर से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं मिली। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने तस्वीर को ध्यान से देखा। इस दौरान हमें तस्वीर के किनारे मेटा एआई लिखा हुआ नजर आया। नीचे इसका स्क्रीनशॉट दिया गया है। यहां से पता चला की वायरल तस्वीर एआई से बनी है।



इसके बाद हमने तस्वीर को हाइव मॉडरेशन एआई डिटेक्शन टूल के जरिए जांच की। इस टूल से तस्वीर के एआई से बने होने की जानकारी मिली। टूल ने वायरल तस्वीर के 98.7% एआई से बने होने की जानकारी दी। 

इसके बाद हमने तस्वीर को एक अन्य एआई डिटेक्शन टूल वेस्टएआई पर सर्च किया। इस टूल ने भी वायरल तस्वीर को एआई से बने होने की जानकारी दी। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई से बना पाया। वायरल तस्वीर को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *