Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 350 भारतीय सैनिकों के बलिदान होने का झूठा दावा हो रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 350 भारतीय सैनिकों के बलिदान होने का झूठा दावा हो रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर नए-नए झूठ फैलाने की कोशिश किए जा रहा है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट अब एक नया दावा कर रहे हैं। एक पोस्ट करके दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में भारत के करीब 350 से ज्यादा जवान बलिदान हुए हैं।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा पाया है। पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में भारत के पांच सैनिक ने बलिदान दिया है।  

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के दौरान भारत के 350 सैनिकों की जान गई है। 

फखर उर रहमान (@Fakharrehman01) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ भारत भारी सैन्य अपमान के कारण एक और सैन्य ऑपरेशन की योजना बना रहा है। दावा किया जा रहा है कि हाल ही में नियंत्रण रेखा पर हुई झड़प में कम से कम 350 भारतीय  सैनिक मारे गए। भारत नुकसान के पैमाने के कारण संख्या को छिपा रहा है”।  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

दावे का पड़ताल करने के लिए हमने पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए।

इसके बाद हमें आगे की पड़ताल में एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए। सेना ने ब्रीफिंग में कहा, “मैं सशस्त्र बलों के 5 साथी कर्मियों को श्रद्धांजलि देता हूं, उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।   

 

इसके बाद हमने अमर उजाला की न्यूज डेस्क से भी इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया। 11 मई को प्रकाशित इस खबर में भी यह जानकारी दी गई थी कि डीजीएमओ राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भारतीय सेना के पांच जवानों का भी बलिदान हुआ।”

हमें कहीं भी कोई ऐसा दस्तावेज या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें यह बताया गया हो कि इस ऑपरेशन में भारत के 350 से भी ज्यादा जवान शहीद हो गए। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भी सेना की तरफ से इतने सैनिकों के शहीद होने की कोई बात नहीं की गई थी। 

 पड़ताल का नतीजा

हमें अपनी पड़ताल में पता चला कि सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दावे झूठे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के  पांच जवान बलिदान हुए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *