Fact Check: चार साल पहले राहुल गांधी का वैष्णो देवी दर्शन का वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा है  शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: चार साल पहले राहुल गांधी का वैष्णो देवी दर्शन का वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा है शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी नवरात्री के अवसर पर वैष्णो देवी की दर्शन करने गए हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो चार साल पुराना है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। 


दीपक खत्री (@Deepakkhatri812) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “ये हैं राहुल गांधी, जो कटरा में माता वैष्णो देवी तक 14 किमी पैदल चलकर पहुंचे। हेलीकॉप्टर या वीआईपी सुविधा ले सकते थे, लेकिन उन्होंने सच्चे भक्त का रास्ता चुना। क्या आपने कभी किसी भाजपा नेता को मंदिर में वीआईपी सुविधा छोड़ते देखा है?” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें कांग्रेस के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 9 सितंबर 2021 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है “माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए राहुल गांधी जी श्रद्धालुओं के साथ मां के दरबार की तरफ आगे बढ़ते हुए।”

इसके बाद हमें राहुल गांधी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर असली वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 10 सितंबर 2021 को साझा किया गया है। वीडियो में वायरल वीडियो 1.45 मिनट से 3. 10 तक है।  

इससे पहले यह वीडियो 4 अप्रैल को भी यह वायरल हुआ था, जिसका अमर उजाला ने फैक्ट चेक किया था। उस समय दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। अमर उजाला के उस फैक्ट चेक को आप यहां पढ़ सकते हैं।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को चार साल पुराना पाया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *