{“_id”:”67ab00e59dedf4997707ff8b”,”slug”:”video-of-the-accident-in-chile-is-being-shared-as-that-of-lucknow-2025-02-11″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: चिली में हुए हादसे के वीडियो को लखनऊ का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो ट्रेनें आपस में टकराई हुई है और एक ट्रेन के डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो लखनऊ का है। यहां वंदे भारत ट्रेन का हादसा हो गया है। कई लोग वीडियो को चेन्नई का बताकर भी शेयर कर रहे हैं।
Guddu kumar Reddy नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “4 फरवरी को रात दो बजे लखनऊ में वंदे भारत ट्रेन का हादसा हो गया।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Dkp comady video नाम के एक यूट्यूब अकाउंट से भी इस वीडियो को शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करके लिखा गया था “4 फरवरी को रात दो बजे लखनऊ में वंदे भारत ट्रेन का हादसा हो गया।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इस वीडियो का पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें द हिंदू की एक खबर मिली। इस खबर में वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीर मौजूद थी। ट्रेन पर छपे नंबर से हमें तस्वीर की सत्यता के बारे में और पता चला। जिस ट्रेन का हादसा हुआ था उस पर 3305 नंबर लिखा हुआ था। यह ट्रेन नंबर हमें वायरल वीडियो और खबर की तस्वीर दोनों में देखने को मिला था। यहां ये खबर 20 जून 2024 को प्रकाशित हुई थी।
इस खबर में बताया गया था कि “चिली की राजधानी सैंटियागो के बाहर गुरुवार को परीक्षण के दौरान यात्रियों से भरी एक ट्रेन की एक अन्य ट्रेन से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।”
आगे हमने वीडियो के बारे में और अधिक जानने के लिए इससे जुड़े कीवर्ड को सर्च किया। यहां हमें रॉयटर्स की एक खबर देखने को मिली। इस खबर को 21 जून 2024 को प्रकाशित किया गया था। यहां वायरल हो रहा वीडियो भी मौजूद था।
इस खबर में बताया गया था कि खबर में इस घटना को 20 जून 2024 का बताया गया था। खबर के मुताबिक “चिली की सरकारी रेलवे कंपनी (ईएफई) द्वारा परीक्षण के लिए चलाई जा रही एक यात्री ट्रेन और निजी रेल कंपनी फेपासा द्वारा संचालित मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। चार चीनी नागरिकों सहित घायल लोग परीक्षण ट्रेन चालक दल का हिस्सा थे और उनका इलाज किया जा रहा था।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। इसे गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है।
Spread the love सोशल मीडिया पर एक सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में सुनीता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो नौ महीने बाद उनके अंतरिक्ष से वापस आने के बाद शेयर किया जा रहा है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं क्या है दावा […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर आग लगी हुई है और काला धुआं तेजी से ऊपर उठ रहा है। देखने से लग रहा है कि कोई विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वीडियो को शेयर […]
Spread the love नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर लिमिटेड और उसके 10 अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए एक चार्जशीट दाखिल की है। 2024 का ये मामला एक फर्जी बैंक गारंटी से जुड़ा है, जिसकी कीमत 68.2 करोड़ रुपए थी। […]