Fact Check: जुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार के वीडियो को धर्मेंद्र से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: जुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार के वीडियो को धर्मेंद्र से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फूलों से सजी गाड़ी के साथ बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो धर्मेंद के अंतिम संस्कार का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार का नहीं बल्कि गायक जुबिन गर्ग के निधन के बाद का है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार का है। 

दीपक_चव्हाण4717 नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “दरअसल अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर एक ब्लैंक पोस्ट किया है। जिसके पीछे की भावना उनके फैंस समझ पा रहे हैं। फैंस ये पता लगा पा रहे हैं कि बिग बी धर्मेंद्र को लेकर दुखी हैं। तमाम लोगों ने कमेंट कर के उनका दर्द साझा किया है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।  

इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि बिग बी धर्मेंद हमारे बीच नहीं रहे। 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें नार्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम देखने को मिला। यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  संगीत जगत के दिग्गज जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह नई दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचा, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। लाखों प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर खड़े थे। दिल्ली से निर्धारित उड़ान से लाए गए ताबूत को सबसे पहले लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर लाया गया, जहां उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने पुष्पांजलि अर्पित की और उस पर असमिया गमछा  लपेटा।

 

आगे की पड़ताल में हमें मनीकंट्रोल की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि किंग ऑफ ह्यूमिंग’ के नाम से मशहूर जुबीन गर्ग का शुक्रवार को स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया और वे अपने पीछे एक अमिट छाप छोड़ गए। इस दिवंगत गायक के असम और पूरे भारत में बहुत सारे प्रशंसक हैं। रविवार को उनके अंतिम संस्कार से पहले, ज़ुबीन गर्ग के घर के बाहर प्रशंसकों का एक बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा।  

 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को जुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार का पाया। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *