Fact Check: झारखंड के दुमका में बस में आग लगने के वीडियो को राजस्थान के बाड़मेर का बता किया जा रहा भ्रामक दावा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: झारखंड के दुमका में बस में आग लगने के वीडियो को राजस्थान के बाड़मेर का बता किया जा रहा भ्रामक दावा

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक बस में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। बस के आसपास लोगों  की भीड़ भी नजर आ रही है। 

Trending Videos

क्या है दावा

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के बाड़मेर बस स्टॉप पर खड़ी बसों में आग लग गई। कहा जा रहा है कि यह घटना 30 मार्च को हुई, जब स्टैंड पर खड़ी छह बसों में आग लग गई, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

गोरधन राम बोगराज नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो को 1 अप्रैल को शेयर किया, जिसमें बताया गया कि राजस्थान के बाड़मेर बस स्टैंड पर खड़ी बसों में आग लग रही थी। घटना 30 मार्च का बताई जा रही है, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी, जबकि सात बसों में आग लग गई थी।” (पोस्ट का आर्कइव लिंक)

 

 

 

 

 

在 Instagram 查看这篇帖子

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gordhan Ram Bograj (@itz_pk_royal__5k) 分享的帖子

Thandla_ka_raja_50k नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “आज बाडमेर बस स्टैंड लगी आग 6 बस चल गई तीन आदमी साथ में जल गई”(पोस्ट का आर्कइव लिंक)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by parwaliya ka raja king 100k (@thandla_ka_raja_50k)

पड़ताल 

इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें न्यूज़ 11 भारत  पर इस इस वीडियो ये जुड़ी खबर देखने को मिली। न्यूज़ 11 भारत झारखंड की खबरें दिखाने वाला एक टीवी चैनल है। चैनल के यूट्यूब पर इस वीडियो को 29 मार्च 2025 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ बताया गया था बासुकीनाथ में अजीत रोडवेज की बस स्टैंड के समीप खड़ी 5 बस जलकर खाक। बासुकीनाथ झारखंड के दुमका जिले में है। 

आगे सर्च करने पर हमें न्यूज18 झारखंड पर भी इस घटना के बारे में खबर देखने को मिली। यहां भी हमें पता चला कि घटना दुमका की है। दुमका के बासुकीनाथ बस स्टैंड पर भीषण आग में पांच बस जलकर खाक। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो राजस्थान के बाड़मेर का नहीं बल्कि झारखंड के दुमका का है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *