Fact Check: झूठा है बांग्लादेश की ओर से भारत पर व्यापार प्रतिबंध लगाने का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: झूठा है बांग्लादेश की ओर से भारत पर व्यापार प्रतिबंध लगाने का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश ने भारत पर  व्यापार प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा इस प्रतिबंध के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को लगभग 12 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि बांग्लादेश ने हाल में भारत पर कोई व्यापार प्रतिबंध नहीं लगाया है। हालांकि भारत ने बांग्लादेश से बंदरगाहों के माध्यम से 770 मिलियन अमरीकी डॉलर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश के जूट आयात पर प्रतिबंध लगाया है। अब यह आयात सिर्फ महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह से किया जाएगा। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश ने भारत पर व्यापार प्रतिबंध लगाया है, जिससे भारत की अर्थव्यव्स्था को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। 

जेएन (@JN_Araain) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ब्रेकिंग बांग्लादेश ने भारत पर बड़ा व्यापार प्रतिबंध लगाया है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को 12 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ा है।”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल करने के लिए पोस्ट से जुडें कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें बांग्लदेश की ओर से भारत पर व्यापार प्रतिबंध लगाने से संबंधित कोई खबर नहीं मिली। हालांकि हमें  द इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 मई 2025 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने भूमि बंदरगाहों के माध्यम से बांग्लादेश से आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस प्रतिबंध से लगभग 770 मिलियन अमरीकी डॉलर के सामान प्रभावित होंगे। व्यापार अनुसंधान समूह ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार यह कुल द्विपक्षीय आयात का लगभग 42 प्रतिशत है। 

आगे की पड़ताल में हमें बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 29 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने बांग्लादेश से जूट और फाइबर उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। इसके प्रवेश के लिए अब केवल  महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कदम अनुचित व्यापार के नियमों पर रोक लागने के लिए और घरेलू जूट उद्योग की रक्षा करने के लिए उठाया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शुक्रवार देर रात यह आदेश जारी किया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस फैसले के तहत देशभर के सभी भूमि और बंदरगाहों को शामिल किया गया है। हालांकि न्हावा शेवा को छोड़कर बांग्लादेशी जूट उत्पादों के आयात पर प्रभावी रूप से रोक लग गई है। 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह 27 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सरकार ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कुछ खास जूट उत्पादों और बुने हुए कपड़ों के जमीनी रास्तों से आयात पर रोक लगा दी है। अब ये सामान सिर्फ समुद्री रास्ते से ही आएंगे। यह आयात अब महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिए ही भारत में आ सकेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि अब इन जूट उत्पादों का जमीनी रास्तों से आयात अनुमति योग्य नहीं होगा।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल वायरल दावे को गलत पाया है। बांग्लादेश ने भारत पर कोई व्यापार प्रतिबंध नहीं लगाया है। सोशल मीडिया पर इस दावों को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *