Fact Check: झूठा है वायु सेना प्रमुख एपी सिंह का अपने पद से इस्तीफा देने का दावा, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: झूठा है वायु सेना प्रमुख एपी सिंह का अपने पद से इस्तीफा देने का दावा, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नोटिस वायरल हो रही है। नोटिस को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल नेटिस फर्जी है। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक नोटिस शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

@Mohammad776157 नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “भारतीय वायुसेना (आईएएफ) प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया है। पहले हमारे शाहीन डर के मारे अपने विमानों को क्रैश करवा रहे थे अब भारतीय वायुसेना प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया है अपने पायलटों और देश के मनोबल के बारे में सोचो पाकिस्तानियों, अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व करो जो अपने मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करते हैं और आसमान को चीरने निकल पड़ते हैं।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल करने के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें वायु सेना प्रमुख एपी सिंह के इस्तीफे से संबंधित कोई खबर नहीं मिली। 

इसके बाद हमने भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर वायरल दावे के बारे में सर्च किया। यहां भी हमें इस से संबंंधित कोई खबर नहीं मिली। यहां पर हमें वायु सेना के प्रमुख के पद पर एपी सिंह का नाम और तस्वीर देखने को मिली। अगर वह अपने पद से इस्तीफा देते, तो यहां पर उनका नाम नहीं रहता। 

 

आगे की पड़ताल में हमें प्रेस सूचना ब्यरो (पीआईबी) फैक्ट चेक के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 28 नवंबर को साझा की गई है। पीआईबी ने भी वायरल पोस्ट को फर्जी बताया है। पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स एक नोटिस शेयर कर दावा कर रहे है कि भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख एपी सिंह ने 7 राफेल और 1 तेजस विमान खोने के बाद इस्तीफा दे दिया है । यह नोटिस फर्जी है। नोटिस  में किए जा रहे दावे निराधार हैं और पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया है। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *