{“_id”:”6791fa06c792668d470214db”,”slug”:”claim-that-jaishankar-was-asked-to-leave-trumps-oath-ceremony-is-misleading-2025-01-23″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से एस. जयशंकर को बाहर जाने के लिए कहने का दावा गलत, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सभी लोग खड़े हुए है और राष्ट्रगान हो रहा है। वीडियो में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहा गया।
सुप्रियो सरकार (@SarkarSupriyo) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जयशंकर को तो आमंत्रित भी नहीं किया गया… इस ***या आदमी के लिए शर्मनाक…जयशंकर को व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कंधे हिलाकर पीछे की पंक्तियों में बैठने के लिए कहा, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
And bloody jaishankar was not even invited… shameful to this rotten man..jaishankar was asked by shaking his shoulders by the Whitehouse authorities to sit on the back rows but he was reluctant to do so …. mutti ka jalawa hai !! pic.twitter.com/4OFeUcC0mw
डोनाल्ड जे ट्रम्प प्रेस (@TrumpPressNote) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जयशंकर को राष्ट्रपति समारोह में पीछे की पंक्ति में खड़े होने के लिए कहा गया और उन्होंने मना कर दिया।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
🇺🇲 Trump Press Note
Jaishankar was asked to stand in the back row at the presidential ceremony and he shamelessly refused.
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने 20 जनवरी, 2025 के ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के पूरे वीडियो की तलाश की। संयुक्त कांग्रेस समिति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हमें ये पूरा वीडियो मिला।
वीडियो के 3:08:30 टाइमस्टैम्प पर दिखा कि एक फ़ोटोग्राफ़र ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को कैमरे में कैद रही थी। एक जगह पर, वह कार्यक्रम की तस्वीरें लेने के लिए आगे की पंक्ति में बैठे विदेश मंत्री जयशंकर के सामने आती हुई दिखाई देती है।
महिला फोटोग्राफर से अनुरोध करने के बाद वापस जाती हुई नजर आती है। कार्यक्रम में जयशंकर को अपनी जगह पर बैठे हुए देखा जा सकता है।
वीडियो से ये साफ हो रहा है कि महिला फोटोग्राफर को पीछे जाने के लिए कहती है न की विदेश मंत्री जयशंकर को।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि जयशंकर को पीछे पंक्ति में जाने के लिए कहने का दावा गलत है।
Spread the love नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गोतम अडाणी ने 33वीं एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित किया। अडाणी ग्रीन भारत में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। 2030 तक 50 गीगावाट का हमारा लक्ष्य इस बात का सबूत है […]
Spread the love केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों के नियोक्ता इन दिनों एक अजीब जद्दोजहद में हैं। वे मजदूरों को वापस बुलाने के लिए फ्री हवाई टिकट दे रहे हैं, लग्जरी बसें भेज रहे हैं और तनख्वाह बढ़ाने के वादे कर रहे हैं। फिर भी पश्चिम बंगाल और असम से काम करने आने वाले […]
Spread the love नई दिल्ली50 मिनट पहले कॉपी लिंक आधार कार्ड अब हर काम का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है, लेकिन अगर आप 12 अंकों का नंबर भूल गए हैं या आपका कार्ड कहीं खो गया है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। UIDAI ने कई आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप घर […]