{“_id”:”679c5d4cfdc1c7bf550d4727″,”slug”:”video-of-dimple-yadav-taking-a-dip-in-river-after-mulayam-singh-s-demise-shared-as-maha-kumbh-2025-2025-01-31″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: डिंपल यादव ने महाकुंभ में नहीं लगाई डुबकी, पड़ताल में जानें वायरल वीडियो की सच्चाई”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सांसद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर हो रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि डिंपल यादव महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाने पहुंची हैं।
केके नेहरा (@Krishan88701400) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “डिंपल भाभी भी कुंभ में डुबकी लगा रही हैं ताकि थोड़े बहुत पाप कम हो जाएं” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
सुनील गर्ग (मोदी का परिवार) (@aksunilgarg) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “डिंपल भाभी ने अपने पाप धो लिये..हिन्दुओ देखो इन SP/कांग्रेस वालों को खड़के बकता है गरीबी दूर नहीं होगी अखिलेश कुम्भ मे स्नान करने वालो पापी कहता है…जबकि हम पुण्य कमाने जाते है सदियो से” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
हिन्दुओ देखो इन SP/कांग्रेस वालो को खड़के बकता है गरीबी दूर नही होगी अखिलेश कुम्भ मे स्नान करने वालो पापी कहता है…जबकि हम पुण्य कमाने जाते है सदियो से pic.twitter.com/fwkCoK98Gd
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें 17 अक्तूबर 2022 को न्यूज 18 के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड मिला, जिसमें वायरल वीडियो का विजुअल था, जिसका शीर्षक था, “Mulayam Singh Asthi Visarjan : Akhilesh, Dimple समेत पूरे परिवार ने लगाई गंगा में डुबकी |” वीडियो के 1 मिनट 20 सेकंड पर डिंपल नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रही हैं।
इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 2022 में गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए डिंपल यादव की एक तस्वीर मिली। ये वायरल हो रही वीडियो से मेल खा रही थी। यहां से हमें पता चला कि ये वीडियो तब का है जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां को चंडीघाट स्थित नमामि गंगे घाट (नीलधारा) में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया था। उस समय मुलायम सिंह का पूरा परिवार हरिद्वार में उनकी अस्थियों के विसर्जन के लिए पहुंचा था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2022 का है जिसमें गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Spread the love नई दिल्ली10 घंटे पहले कॉपी लिंक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है। फाइटर जेट तेजस और ध्रुव हेलिकॉप्टर बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 3,977 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ […]
Spread the love नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर AI से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी कमीज को खोलकर चिल्लाता और जमीन पर लोटता हुआ नजर आ रहा है। व्यक्ति चिल्लाते हुए कह रहा है कि प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने उसको बहुत पीटा है। इस वीडियो के शेयर करके दावा किया जा रहा है […]