{“_id”:”67b9527d8c093672e1021793″,”slug”:”free-travel-for-women-in-dtc-buses-has-not-been-stopped-fake-claim-shared-2025-02-22″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact check: डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा बंद होने का दावा फर्जी, पड़ताल में जानें इसका सच”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
20 फरवरी को शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उनके शपथ लेने से पहले इंटरनेट यूजर्स एक पोस्ट को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में महिलाओं को जो फ्री बस सेवा मिलती थी वो अब बंद हो गई है।
Trending Videos
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा गलत साबित हुआ। दिल्ली के परिवहन मंत्री पकंज कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली में महिलाओं के लिए जारी फ्री बस सेवा चालू रहेगी। आने वाले समय में महिलाओं को और भी बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
दावा क्या है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 15 फरवरी 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ बधाई रुकनी नही चाहिए दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री DTC बस सेवा बंद। पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
वहीं, एक अन्य यूजर ने 15 फरवरी 2025 को समान दावे के साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
पड़ताल
वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से ओपन सर्च किया लेकिन पीटीआई को इससे संबंधित कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल की अगली कड़ी में DTC की आधिकारिक वेबसाइट को सर्च किया, लेकिन हमें वहां भी महिलाओं के लिए DTC बस में फ्री सफर के बंद होने का कोई भी नोटिफेकशन नहीं मिला। वेबसाइट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
पड़ताल जारी रखते हुए पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने डीटीसी के पीआरओ नवनीत चौधरी से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि महिलाएं पहले की तरह ही मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा रही हैं।
पड़ताल के अंत PTI ने दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह से बात की उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो फ्री बस सेवा दी जा रही है वो पहले की ही तरह जारी है हम महीलाओं के लिए पहले से वचनबद्ध हैं, आने वाले समय में और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि महिलाओं के लिए फ्री DTC बस की सुविधा बंद नहीं की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स फर्जी दावे को शेयर कर रहे हैं।
(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
Spread the love सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वह भाषण दे रहे हैं। इस भाषण में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भाइयों, मैं सबसे पहले ये कहना चाहता हूं, आज देश को बर्बाद करने में राहुल जी लगे हैं। […]
Spread the love नई दिल्ली22 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए पहुंच गया। एक किलो चांदी की कीमत 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए पर आ गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड […]
Spread the love नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाली एयरलाइन एअर इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंडिया के मौजूदा CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) कैंपबेल विल्सन को हटाया जा सकता है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एयरलाइन की कमान संभालने के […]