बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के धनेटा में दुकानदारों ने दो बच्चों को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। आरोप है कि रस्सी से हाथ बांधकर दोनों को पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में दुकानदारों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को डांटकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos
दुकानदार सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि धनेटा में पिछले कई दिनों से दुकानों में चोरी की घटना हो रही थीं। रविवार रात सात साल और 10 साल के तीन बच्चे उनकी मिठाई की दुकान में घुसे थे। नकदी और मिठाई चुराकर जाने लगे। आहट होने पर वह जाग गए। उन्होंने दो बच्चों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया।
दोनों के हाथ रस्सी से बांधे
शोर मचाने पर और दुकानदार एकत्र हो गए। एक दुकानदार ने दोनों बच्चों के हाथ रस्सी से बांध दिए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने दोनों बच्चों को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। दोनों के पास से करीब पांच हजार रुपये और मिठाई बरामद हुई। पूछताछ में दोनों एक चोरी की बात कबूली।
पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कभी चोरी नहीं करने की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दो बच्चे दुकानदारों ने पकड़े थे। उनके भविष्य को देखते हुए दुकानदारों के नुकसान की भरपाई उनके परिजनों से कराकर घर भेज दिया था।
Spread the love यूपी के गाजीपुर में खेत की चाहत में अंधे बने बेटे ने पिता, मां और बहन की किस बेरहमी से हत्या की, उसकी गवाही मृतकों के शरीर हुए कुल्हाड़ी के वार के निशान बता रहे थे। हत्या के आरोपी ने पिता शिवराम पर नौ, बहन पर सात और मां पर तीन वार […]
Spread the love BJP Foundation Day: भाजपा के 45वें स्थापना दिवस समारोह पर प्रदेश में अलग-अलग तरह के आयोजन होंगे। पूरे सप्ताह भर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Source link
Spread the love मदेयगंज पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। बंधा ढ़ाल पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। Source link