Fact Check: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को बताया जा रहा न्यूयॉर्क का पहला मुस्लिम मेयर, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को बताया जा रहा न्यूयॉर्क का पहला मुस्लिम मेयर, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा है कि जोहरान ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जीत हासिल कर ली है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस जीत की वजह से जोहरान ममदानी  न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि जोहरान ममदानी ने अभी सिर्फ  डेमोक्रेटिक के उम्मीदवारी पर जीत हासिल की है। वह न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए आधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुने गए हैं। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव नवंबर में होने वाले हैं। 

कौन हैं जोहरान ममदानी 

जोहरान ममदानी 33 वर्षीय डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं । इसके साथ वह युगांडा के अकादमिक महमूद ममदानी और भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे हैं। जोहरान का जन्म कंपाला में हुआ था। हालांकि सात साल के उम्र में ही न्यूयॉर्क चले गए। उन्होंने मेन के बोडोइन कॉलेज से अफ्रीकाना अध्ययन में स्नातक की डिग्री हासिल की है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर दावा किया  जा रहा है कि जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर के चुनाव में जीत हासिल कर लिया है।

तरन्नुम बानो (@Tarannum_0) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “अमेरिका के न्यूयॉर्क के इतिहास में पहली बार मुस्लिम मेयर ज़ोहरान ममदानी ने दमदार जीत हासिल की।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें रॉयटर्स की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 जूलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक प्राइमरी  में मेयर पद के उम्मीदवार  जोहरान ममदानी की शानदार जीत की पुष्टि की। इस जीत से ममदानी की नवंबर में होने वाले मेयर चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनने का रास्ता साफ हो गया। मंगलवार को जारी मतदान परिणामों से पता चला कि ममदानी ने मतदान के तीसरे दौर में 56% वोट प्राप्त किए। बता दें कि विजेता बनने के लिए 50 फिसदी से अधिक वोटों की आवश्यकता होती है। 

आगे की पड़ताल में हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार जोहरान ममदानी अब न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए आधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं। 33 वर्षीय ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को भारी अंतर से हराया है। ममदानी को कुल 56 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, कुओमो को 44 प्रतिशत वोट मिले।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि ममदानी फिलहाल सिर्फ डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी पर जीत हासिल की है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *