Fact Check: दाऊद इब्राहिम से मिलते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की तस्वीर वायरल, जानें क्या है सच्चाई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: दाऊद इब्राहिम से मिलते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की तस्वीर वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Spread the love


भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में भारत के मोस्ट वॉन्टेड और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के साथ ऑफिस में एक महिला बैठी नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह महिला कोई और नहीं वर्तमान में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को गलत पाया है। हमें पड़ताल में पता चला कि तस्वीर में नजर आ रही महिला कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत नहीं हैं. बल्कि पत्रकार शीला भट्ट हैं। उन्होंने 1987 में दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू लिया था। यह तस्वीर उसी समय की है।

क्या है दावा? 

सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में नजर आ रही महिला कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत हैं।

पप्पू भारतीय भारत नाम के यूट्यूब चैनल ने तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर लिखा है “एक महिला पत्रकार दाऊद इब्राहिम के साथ बैठी हुई है। यह फोटो 1987 की है और जो महिला पत्रकार बैठी है, वह आज की कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत हैं। अब समझ में आया कांग्रेस क्या चीज है? पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।”

 

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

हमने पड़ताल के लिए तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वायरल हो रही तस्वीर मौजूद थी। इसे 2023 में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि शीला भट्ट पहली बार डॉन दाऊद इब्राहिम से तब मिली थीं, जब वह एक छोटा-मोटा अपराधी था। उन्होंने आगे बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों में उससे कई बार मिल चुकी हैं और भारत और दुबई दोनों जगहों पर उसका इंटरव्यू भी ले चुकी हैं। इसके साथ ही बताया कि यह तस्वीर 1987 में ली गई थी, जब वे दाऊद का साक्षात्कार करने के लिए दुबई गई थीं। यहां से यह साफ हो गया कि वायरल तस्वीर में मौजूद महिला सुप्रिया श्रीनेत नहीं बल्कि शीला भट्ट हैं।

  

इसके बाद हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए मीडिया रिपोर्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें पता चला कि शीला भट्ट भारत की वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं। उन्होंने 40 वर्षों तक भारतीय राजनीति को कवर किया है। उन्होंने अपना करियर गुजराती पत्रकारिता से शुरू किया और 1986 में भारत की सबसे युवा संपादकों में से एक बन गईं। उन्हें गुजराती राजनीतिक साप्ताहिक अभियान का सफलतापूर्वक संपादन और प्रकाशन करने के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार मिला था। उनके पास प्रिंट मीडिया में करीब 20 साल का अनुभव है। इसके साथ ही टेलीविजन में 4 साल काम किया है।

 

 

इसके बाद हमने शीला भट्ट का एक्स हैंडल सर्च किया। वहां हमें उनके अकाउंट पर वायरल हो रही तस्वीर दिखी। उन्होंने यह तस्वीर 14 जून 2023 को पोस्ट की थी। इसके साथ ही लिखा था कि 1987 में दुबई की पर्ल बिल्डिंग में उन्होंने दाऊद इब्राहिम का साक्षात्कार लिया। 

पड़ताल के नतीजे

हमने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे तस्वीर भ्रामक है। तस्वीर में नजर आ रही भारतीय महिला पत्रकार शीला भट्ट है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *