Fact Check: पाकिस्तानी सैनिकों के नाचने के 2020 के वीडियो को अफगानिस्तान संघर्ष से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पाकिस्तानी सैनिकों के नाचने के 2020 के वीडियो को अफगानिस्तान संघर्ष से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी सेना के जवान एक वाहन के पास नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना के पश्तून योद्धा जश्न मना रहे हैं।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो 2020 का है। जांच के दौरान हमने इस वीडियो को इंटरनेट पर 2020 से प्रकाशित हुआ पाया। इस वीडियो को अभी की घटना से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अफगान सैनिकों को हराने के बाद पाकिस्तानी सेना के पश्तून योद्धा सीमा जश्न मना रहे हैं। 

पाकिस्तानी सेना (@PakArmyc) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “अफगान खवारिज को धूल चटाने के बाद, पाकिस्तानी सेना के पश्तून योद्धा सीमा पर डटे हुए हैं। साहस, अनुशासन और सटीकता से हमारे सैनिकों ने हर खतरे को कुचल दिया और गर्व के साथ मातृभूमि की रक्षा की।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं, इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बीटेक टीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 2020 में प्रकाशित मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के साथ किया डांस”। 

आगे हमें एक और वीडियो वख्तूना नाम के एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को भी 2020 में प्रकाशित किया गया था। 

 

 

पाकिस्तान और आफगानिस्तान के बीच संघर्ष की मामला 2025 और हाल के दिनों में शुरू हुआ है। लेकिन शेयर किया जा रहा वीडियो 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है। पुराने वीडियो को पाकिस्तान के अफगान सैनिकों पर जीत बताकर शेयर किया जा रहा है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसे हालिया घटना से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *