भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। इसके बावजूद पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कोलाज तस्वीर वायरल हो रही है। शेयर तस्वीर में दिख रहा है कि भारतीय सेना के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना की वीडियो कॉन्फ्रेंस की लिंक हैक कर लिया, जिससे वह भारतीय सेना की बात सुन सकते हैं।
अमर उजाला ने पड़ताल में वायरल तस्वीर को झूठा पाया है। पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि पाकिस्तान के दावे झूठे हैं भारतीय सेना ने अपने एक्स हैंडल पर इस तस्वीर को साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से 10-11 मई 2025 की रात को संघर्ष विराम और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के परिणामस्वरूप, जनरल उपेंद्र द्विवेदी , सीओएएस ने पश्चिमी सीमाओं के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है।
दावा क्या है
तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने हमारी भारतीय सेना की वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक को हैक कर लिया है।
ज़रयाब अली (@ zaryabali720) नाम के एक एक्स हैंडल से लिखा गया “पाकिस्तान ने भारतीय शीर्ष फील्ड कमांडरों के वीडियो कॉन्फ्रेंस हैक किया है। चेहरों से पता चलता है कि एक दिन पहले उनके साथ क्या हुआ था”। दावे की लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इसके कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें भारतीय सेना का एक्स अकाउंट मिला, जहां इस तस्वीर को 11 मई 2025 को शेयर किया गया था। तस्वरी के कैंप्शन में लिखा था कि ऑपरेशन सिंदूर 10-11 मई 2025 की रात को संघर्ष विराम और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के बाद, जनरल उपेंद्र द्विवेदी , सीओएएस ने पश्चिमी सीमाओं के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सीओएएस ने सेना कमांडरों को 10 मई 2025 की डीजीएमओ वार्ता के माध्यम से बनी सहमति के किसी भी उल्लंघन के लिए गतिज क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई के लिए पूर्ण अधिकार प्रदान किए हैं।

इसके बाद हमें आगे हिंदुस्तान टाइमस की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में इस तस्वरी को साझा कर के बताया गया था कि थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को नई दिल्ली में बैठक की है। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 10-11 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई है।

यहं से हमें पता चला कि भारतीय सेना के द्वारा इस तस्वीर को खुद ही शेयर करके कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी दी गई थी। इस कॉन्फ्रेंस का पाकिस्तान के द्वारा हैक करने से कोई संबंध नहीं है। तस्वीर को गलत जानकारी के साथ शेयर करके भ्रामक जानकारी को फैलाने की कोशिश की जा रही है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में इस वायरल दावा को गलत पाया है। भारतीय सेना के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट झूठ फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।