राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर नए रिश्ते की शुरुआत की।
इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं। हालांकि, दोनों बेहद खुश नजर आए। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। समारोह में राजनीति और खेल जगत के बड़े चेहरों समेत करीब 300 मेहमान शामिल हुए।
Trending Videos
2 of 10
मंच पर भावुक हो गईं प्रिया सरोज
– फोटो : अमर उजाला
रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे मंच पर पहुंचे। इसके बाद सगाई की रस्म पूरी की। रिंकू ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखें छलक पड़ीं।
3 of 10
पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह
– फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रिया ने पिंक लहंगा तो रिंकू सिंह ने सिल्वर रंग की शेरवानी पहन रखी थी। इस कांबिनेशन में दोनों लोग काफी सुंदर दिख रहे थे।
4 of 10
समारोह में अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य गेस्ट
– फोटो : अमर उजाला
समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
5 of 10
क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला।
– फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, यश यादव, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला समेत तमाम अन्य खिलाड़ियों ने भी रिंकू और प्रिया सरोज को शुभकामनाएं दीं।
Spread the love {“_id”:”67f01da0e668a3f6650ffe03″,”slug”:”saurabh-murder-case-statements-of-muskaan-s-parents-recorded-charge-sheet-also-ready-2025-04-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड : मुस्कान के मां-बाप के बयान दर्ज, चार्जशीट भी तैयार; इस दिन होगी कोर्ट में पेशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर तीन मार्च की रात पति सौरभ की हत्या कर दी थी। 18 मार्च को वारदात का खुलासा हुआ था, […]
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को अहम फैसले में उत्तर प्रदेश में हुक्का बार चलाने पर रोक लगा दी है। लखनऊ पुलिस की बिना लाइसेंस वाले हुक्का बार पर कार्रवाई को फैशन टीवी कैफे समेत 80 संचालकों ने याचिकाएं दायर कर चुनौती दी थी। जस्टिस शेखर बी सराफ और जस्टिस […]
Spread the love गंगा एक्सप्रेसवे की टोल लेन में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से रविवार से सोमवार तक हुई बारिश से जलभराव हो गया। कार्यदायी संस्था ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता की कलई बारिश ने खोल दी है। पहली ही बारिश में […]