Fact Check: पाकिस्तान में नशा कर रहे पुलिसकर्मी के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा गलत दावा, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पाकिस्तान में नशा कर रहे पुलिसकर्मी के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा गलत दावा, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर हो रहा है, जिसमें एक शख्स खाकी वर्दी पहने दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, एक रिपोर्टर भी उसके पीछे भाग रहा है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पंजाब में पुलिस वाले खुद वर्दी में बैठकर चरस फूंक रहे हैं।

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी जांच मेें पता चला कि वायरल वीडियो भारत के पंजाब का नहीं बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है।

क्या है दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 21 जनवरी 2025 को एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,  “केजरीवाल के पंजाब में अब वर्दीवाले भी चरसी हो गए,पुलिस वाले खुद वर्दी में बैठकर चरस फूंक रहे हैं। इसे कहते हैं.. “High Level Ground Reporting”  अगर सारे Reporter ऐसे हो जाए तो, देश को सुधरने में देरी नही लगेगी वैसे’ ये भी पंजाब पुलिस है, भाई ने Face Reveal ना होने दिया।”

वायरल वीडियो में एक ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर खाकी वर्दी पहने एक आदमी बैठा है, जिसके हाथ में सिगरेट जैसा कुछ नजर आ रहा है, जैसे ही कैमरा उस पर फोकस करता है, वह शख्स ऑटो से कूदकर भागने लगता है। वहीं,  रिपोर्टर उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ता है और  दौड़ते-दौड़ते वो यह कहता हुआ सुनाई देता है, “पंजाब पुलिस चरस बेच रही है और पिलवा भी रही है!” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वहीं, एक अन्य यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इसे कहते हैं.. “High Level Ground Reporting”..अगर सारे Reporter ऐसे हो जाए तो, देश को सुधरने में देरी नही लगेगी! वैसे’ ये भी पंजाब पुल्स है, भाई ने Face Reveal ना होने दिया।”  पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल

दावे का सच जानने के लिए  पीटीआई फैक्ट डेस्क ने  वायरल तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स इमेज सर्च किया।  जहां  ‘Journalist’s Opinion’ नाम के एक फेसबुक पेज पर 24 दिसंबर 2024 का एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट पर वायरल वीडियो मौजूद था, जिसको शेयर करते हुए यूजर ने उर्दू में लिखा, “पंजाब पुलिस का जवान चरस बेचते और पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

पड़ताल के अगले क्रम में हमें ‘ABP’ न्यूज की हिंदी वेबसाइट पर 22-12-2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली,  रिपोर्ट में वायरल वीडियो का विजुअल मौजूद था। ABP ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, पाकिस्तान के पंजाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर “वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में  एक पुलिसकर्मा ऑटोरिक्शा में बैठकर चरस की सप्लाई करने पहुंचा था, लेकिन जैसे ही कैमरा सामने आया पुलिस वाले के होश उड़ गए।

पुलिसकर्माी कैमरे को देखकर भागने लगा, जिसके बाद रिपोर्टर भी उसके पीछे भागने लगा। भागता हुआ रिपोर्टर भी सरकार और प्रशासन को भला बुरा कह रहा था, देखते ही देखते पुलिस वाला सड़क किनारे बनी रेल की पटरी के उस पार ओझल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।” रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल के अंत में डेस्क को ‘India tv’ की हिंदी वेबसाइट पर 22 दिसंबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। यहां भी वायरल विजुअल मौजूद था।  ‘India tv’  ने भी समान दावे के साथ खबर प्रकाशित की थी। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल का नतीजा

हमारी जांच मेें पता चला कि वायरल वीडियो भारत के पंजाब का नहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का हैं। यूजर्स एक महीने पुराने वीडियो को हाल- फिलहाल का बताकर गलत दावे के साथ पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *