Fact Check: पाकिस्तान का भारत के आदमपुर एयरबेस पर S-400 को नुकसान पहुंचाने का दावा झूठा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पाकिस्तान का भारत के आदमपुर एयरबेस पर S-400 को नुकसान पहुंचाने का दावा झूठा

Spread the love


भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान भारत का मिशाइल डिफेंस सिस्टम S-400 चर्चा में रहा। भारत के मजबूत एयर डिफेंस के चलते पाकिस्तान का हर हमला बेकार रहा। इससे झुंझलाया पाकिस्तान झूठे दावे करने लगा। ऐसा ही दावा उसने S-400 को लेकर किया। इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया कि उसने आदमपुर स्थित इस मिशाइल डिफेंस सिस्टम में नष्ट कर दिया। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। इस तरह का कोई भी नुकसान S-400 को नहीं पहुंचा है। पड़ताल में पता चला के आदमपुर में भारतीय वायुसेना का स्टेशन पूरी तरह से चालू है, जिसमें एस-400 भी शामिल है।

आपको बता दें कि एस-400 वायु रक्षा प्रणाली उपकरणों का एक नेटवर्क है, जिसे हवाई खतरों से निपटने के लिए किसी विशिष्ट क्षेत्र में तैनात किया जाता है। यह दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर हथियारों में से एक माना जाता है। यह किसी भी संभावित खतरे को हवा में ही तबाह करने में सक्षम है। एस-400 मिसाइल सिस्टम को चीन और पाकिस्तान के खतरे को ध्यान में रखकर तैनात किया गया है। इसकी रेंज 40 से 400 किलोमीटर के बीच है। भारत और रूस के बीच साल 2018 में एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सौदा हुआ था।  

क्या है दावा 

इन तस्वीरों को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के आदमपुर एयर बेस पर S-400 को नुकसान पहुंचाया है। 

  अहमद_धक्कू (@ahmad_dhakku) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ऑपरेशन बुनयान उर मारसूस के दौरान आदमपुर एयरबेस पर भारतीय S-400 सिस्टम को CM-400AKG मिसाइल का उपयोग करके PAF JF-17 थंडर द्वारा हिट किया गया।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इससे जुड़े कुछ कीवर्ड को सर्च किया। यहां हमने “adampur air base destroy” से कीवर्ड सर्च किया। इसके बाद हमें द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली, इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “पाकिस्तान द्वारा एस-400 मिसाइल प्रणाली को नष्ट कर दिए जाने के दावे के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर एस-400 मिसाइल प्रणाली के सामने पोज दिया।” आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस के दौरे के दौरान पाकिस्तान के सामने पोज देकर भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट करने के दावे को खारिज कर दिया। यह घटना पाकिस्तान की वायुसेना (पीएएफ) द्वारा यह दावा किए जाने के बाद हुई है कि उसकी हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 सिस्टम को नष्ट कर दिया। 

  ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस का दौरा यह साफ करता है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सुरक्षित है। 

इस दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने अमर उजाला की न्यूज टीम से संपर्क किया। यहां हमें अमर उजाला की पीएम मोदी के पीछे S-400, खुल गई पाकिस्तान की पोल नाम से वीडियो रिपोर्ट मिली। इसी तरह अमर उजाला की एक और रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को नेस्तनाबूद कर दिया। इस रिपोर्ट के उस हिस्से को आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट में भी पढ़ सकते हैं जहां पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा की पोल खोली गई है। 

आगे हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्स अकाउंट भी देखा। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे और भाषण की तस्वीरों को एक्स पर शेयर भी किया। जिस जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं उसके पीछे S- 400 मिसाइल के लॉन्चर दिखाई दे रहे हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि पाकिस्तान ने भारत के आदमपुर एयरबेस को नुकसान नहीं पहुंच पाया है। 

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि पाकिस्तान के द्वारा आदमपुर एयर बेस पर S-400 को नुकसान पहुंचाने वाला दावा सरासर झूठ है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *