Fact Check: बांग्लादेश चुनाव से जुड़े वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा झूठा दावा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: बांग्लादेश चुनाव से जुड़े वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा झूठा दावा

Spread the love


पश्चिम बंगाल के पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को पूरा हो गया। दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को है। 4 मई को नतीजे आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक बूथ पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सेना उनको मारती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है। जहां कुछ लोग  बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पड़ोसी देश बांग्लादेश का है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में कुछ लोग बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे, जिसके बाद सेना ने हालात संभाले। 

अरुण यादव कोसली (@ArunKoslii) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’सेना ने तमाम गुंडे दंगाइयों की जमकर की कुटाई, बूथ कैप्चरिंग की कर रहे थे कोशिश और यह ऐसी कोई एक घटना नहीं आज ऐसी सेकड़ो घटनाएं सामने आईं। भारतीय सेना आगे सभी राष्ट्रभक्त तुम्हारे साथ हैं।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।



पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Gonokantho News नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 9 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि दिघिनाला चुनावों में मतदान केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना का पूर्वाभ्यास।


आगे की पड़ताल में हमें ekusheypatrika की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 9 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी 13वें राष्ट्रीय संसद चुनाव से पहले खगराछड़ी जिले के दिघिनाला में मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। दिघिनाला जोन द्वारा सोमवार दोपहर उपजिला के रसिक नगर सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मैदान में मतदान प्रक्रिया का अभ्यास आयोजन किया गया। खगराछड़ी 203 इन्फैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर जनरल के.एम. ओबैदुल हक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संबंधित सूत्रों के अनुसार, दिघिनाला उपज़िला के बाबुछारा, मेरुंग, दिघिनाला, काबाखाली और बोआलखाली पांच संघों में कुल मतदाताओं की संख्या 95,055 है। यह खगराछड़ी जिले में मतदाताओं की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। उपजिला में कुल 30 मतदान केंद्र हैं। इनमें से अधिकांश केंद्र सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण जोखिम भरे माने जाते हैं।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *