Fact Check: बाबा रामदेव के आठ साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: बाबा रामदेव के आठ साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Spread the love


देश में हाल ही में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ोतरी की गई। दस दिन के भीतर पेट्रोल-डीजल की दाम में चौथी बार इजाफा था। सोमवार को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबा रामदेव बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि वह पूरे देश में डीजल पेट्रोल की कीमत 35-40 रुपए कर देंगे।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो आठ साल पुराना है। जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है दावा 

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बाबा रामदेव ने कहा है कि वह पूरे देश में डीजल-पेट्रोल की कीमत 35-40 रुपए कर देंगे।

 

मोहम्मद फहद सूरी (@Fahad_Journo) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ मैं 35-40 रुपए में पूरे हिंदुस्तान को डीजल पेट्रोल दे दूंगा, अगर मोदी सरकार मुझे पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति दे  – रामदेव’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 सिंतबर 2018 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एनडीटीवी युवा कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि वह पैसे के पीछे नहीं भागते हैं, पैसा उनके पीछे भागता है। तेल के बढ़ते दाम पर बाबा रामदेव ने कहा कि अगर सरकार पेट्रोल-पंप लगवाने की इजाजत दे दे और थोड़ा टैक्स में छूट दे दे तो मैं 35-40 रुपये प्रति लीटर तेल उपलब्ध करवा दूंगा। मेरा सुझाव है कि पीएम मोदी पेट्रोलियम को जीएसटी में ले आएं, कुछ समय के लिए पांच फीसदी से 12 फीसदी वाले स्लैब में ले आएं.तब राहत होगी। बाबा रामदेव ने कहा कि 2019 से पहले मोदी सरकार तेल के दाम घटाएगी।






आगे की पड़ताल के लिए अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 सिंतबर 2018 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मैं 35-40 रुपए लीटर में पेट्रोल-डीजल बेच सकता हूं। अपने इस बयान से उन्होंने हलचल मचा दी है। बाबा रामदेव में एक हिंदी न्यूज चैनल में हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर सरकार मुझे टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले सरकार को पेट्रो उत्पाद की कीमत घटानी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं किया तो भाजपा को प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को आठ साल पुराना पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। 

 

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *