ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: महाराष्ट्र में हुई बुलडोजर कार्रवाई को उत्तर प्रदेश का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुलडोजर लोगों का ठेला हटाते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है। जहां सब्जी बेचने वाले का ठेला हटाया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो महाराष्ट्र के भिवंडी का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा कि यूपी में सब्जी बेचने वाले का ठेला हटावाया जा रहा है।

इंद्रसेन यादव नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘साहब ठेला हटा लेने दीजिए चल हट्ट हट्ट तेरी हिमत कैसे हुई योगी सरकार में सब्जी बेचकर पैसे कमाने की तुझे इतना भी नहीं पता है कि योगी जी ने यूपी को सीरिया बना दिया है चल हट गरीब भिखारी तुझे योगी सरकार में जीने का कोई हक नहीं है गरीब सब्जी वाले के ठेले पर चला योगी जी का बोलडोजर गरीब सब्जी विक्रेता के ठेले पर बुलडोजर चलाने अत्याचारी गरीब किसान मजदूर विरोधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गरीब वोट की चोट से करारा जवाब देंगे गरीब सब्जी बेचने वाला सब्जी का ठेला लगाकर मुश्किल से 300 रु कमा पाता होगा उसके ठेले पर 10 हजार रुपए के टमाटर रखे थे 2 मिनट में योगी जी के बुलडोजर से गरीब आदमी की एक महिने की कमाई मिट्टी में मिल गई।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इस तरह के अन्य दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें जनता एक्सप्रेस भिवंडी नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला।  यह वीडियो 11 अगस्त 2026 को साझा किया गया है। आप इस वीडियो में वायरल क्लिप 5 सकेंड से 30 सकेंड तक देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि Bhiwandi कल्याण रोड पर मनपा का बुलडोजर एक्शन। 

 

आगे की पड़ताल में हमें द भिवंडी न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 11 अगस्त 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि भिवंडी के कल्याण रोड पर ठेला-गाड़ियों पर BNCMC का बुलडोजर एक्शन। 

 

इसके साथ ही हमें वीडियो में दिख रहे बुलडोजर पर भिवंडी महानगर पालिका लिखा हुआ मिला। आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं।

इसके बाद हमने वीडियो में नजर आ रहे जगह को गूगल मैप पर सर्च किया। इस दौरान हमें पता चला कि यह जगह भिवंडी स्थित कल्याण रोड पर स्थित है।


 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को महाराष्ट्र के भिवंडी का पाया है। इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *