Fact Check: युक्रेन में तबाही के 2023 के वीडियो को तेल अवीव की हालिया घटना बताकर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: युक्रेन में तबाही के 2023 के वीडियो को तेल अवीव की हालिया घटना बताकर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में टूटे फूटे घर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में हुई भारी तबाही की ये तस्वीरें ड्रोन से ली गई हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया की यह दावा पूरी तरह से गलत है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पुराना है इस वीडियो में के इस्राइल में तेल अवीव के होने का दावा पूरी तरह से भ्रामक है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के तेल अवीव में भारी तबाही की तस्वीरें सामने आई है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। यहां इस वीडियो को 6 जुलाई 2023 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “एक यूक्रेनी टेलीग्राम चैनल पर ड्रोन फुटेज पोस्ट किया गया है, जिसमें पूरी तरह से तबाह हो चुका बखमुत शहर दिखाई दे रहा है। युद्ध से पहले, इस शहर में 72,000 लोग रहते थे, लेकिन रूसी आक्रमण का मुख्य निशाना बनने और भीषण लड़ाई के कारण यह एक ‘घोस्ट टाउन’ (वीरान शहर) में तब्दील हो गया।” 

 

 

आगे हमें कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर इस वीडियो पर मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। यहां इस रिपोर्ट को 2023 में प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में वायरल हो रहा वीडियो भी पोस्ट किया गया था। यूक्रेन के एक टेलीग्रम चैनल ने ड्रोन फुटेज जारी किया है, जिसमें बखमुत शहर पूरी तरह से तबाह नजर आ रहा है। युद्ध से पहले, इस शहर में 72,000 लोग रहते थे, लेकिन रूसी हमले का मुख्य निशाना बनने और महीनों तक चली भीषण लड़ाई के कारण यह शहर अब एक ‘घोस्ट टाउन’ (वीरान शहर) में तब्दील हो चुका है।

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2023 का है। जिसे हालिया युद्ध से जोड़कर तेल अवीव का बताया जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *