Fact Check: राजस्थान में हत्या के आरोपियों के जुलूस का वीडियो पटना के हत्याकांड से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: राजस्थान में हत्या के आरोपियों के जुलूस का वीडियो पटना के हत्याकांड से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


पटना में 17 जुलाई को  पारस हॉस्पिटल में घुसकर पांच बंदूकधारियों ने एक हत्याकांड को अंजाम दिया। शूटरों ने चंदन मिश्रा की गोली पर कर हत्या कर दी। इसके बाद बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को संयुक्त रूप से  छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो मेंं नजर आ रहा है कि कुछ लोग पैरों में पट्टी बांधे चल रहे हैं और उनके पीछे पुलिस चल रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी हैं।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रहे लोग चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी नहीं हैं। बल्कि यह लोग बानसूर में शराब ठेकेदार के हत्यारे हैं।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने चंदन मिश्र के आरोपियों को जूलुस निकाला है।  

राकेश असाटी (@RakeshAsati5) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “पारस हॉस्पिटल पटना में भर्ती चंदन मिश्रा की हत्या मे संलिप्त..शार्प शूटरो का हाल देख लिजिए।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया एक्सप्रेस न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 30 जून 2025 को प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि बानसूर में शराब ठेकदार की गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस। 

आगे की पड़ताल में हमें आज तक की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान के कोटपूतली जिले में बानसूर-अलवर सड़क मार्ग पर हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब ठेकेदार सुनील की हत्या में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान चारों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इलाज के बाद पुलिस ने कस्बे में आरोपियों का जुलूस निकाला। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स राजस्थान के बानसूर में शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *