{“_id”:”67c2f3b0f2238011cf0b7d27″,”slug”:”a-video-of-a-herd-of-turtles-emerging-from-the-sea-is-being-shared-as-that-of-maha-kumbh-2025-03-01″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: समुद्र से कछुए के झुंड निकलने का वीडियो महाकुंभ का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच्चाई”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें नदी के किनारे बड़ी संख्या में कछुओं का झुंड निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके महाकुंभ का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ के खत्म होते ही किनारे पर बड़ी संख्या में कछुए निकल आए हैं।
सुकून नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुंभ मेला खत्म होने के बाद गंगा नदी के किनारे लाखों की संख्या मे कछुए की भीड़ इकट्ठी हो गई।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विकास सिंह नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुंभ मेला खत्म होने के बाद l दिखी कछुओं की लाखों में भीड़।” (पोस्ट का आर्काइ लिंक)
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यहां हमें कुश एन व्लॉग नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को उड़ीसा का बताया गया था। इस वीडियो को 26 फरवरी 2025 को प्रकाशित किया गया था।
आगे हमने इस वीडियो की और पड़ताल करने के लिए कीवर्ड का सहारा लिया। यहां हमें द प्रिंट की एक खबर मिली। इस खबर में बताया गया था कि “23 फरवरी ओडिशा के गंजाम जिले में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर 6.82 लाख से अधिक लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुआ अंडे देने के लिए एकत्रित हुए हैं। वन प्रभागीय अधिकारी (डीएफओ) सनी खोखर ने कहा, ‘‘अब तक 6.82 लाख ओलिव रिडले कछुए समुद्र तट पर अंडे दे चुके हैं। पिछले साल कुल 6.37 लाख कछुए अंडे देने तट पर पहुंचे थे।’’
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है वीडियो महाकुंभ का नहीं बल्कि उड़ीसा का है। जिसमें भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Spread the love नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार देश के सभी नागरिकों के लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने की तैयारी कर रही है। इसमें गैर-संगठित क्षेत्र के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। अभी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले, घरेलू स्टाफ, और गिग वर्कर्स को सरकार की ओर से चल रही […]
Spread the love बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। अब 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह है नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा ईवीएम के पास आकर वोट […]
Spread the love ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटस के विमान ने सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार 24 जुलाई की सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में लैंडिंग की। 19 घंटे 13 मिनट में तय किया 17,000 किमी का सफर विमान ने फ्रांस के टूलूज शहर से स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह […]