![]()
ऑफिस का काम, मोबाइल, मीटिंग, ओटीटी आज ज्यादातर लोगों की स्किन दिनभर स्क्रीन के सामने रहती है। इससे स्किन डल, ड्राई, सेंसेटिव और समय से पहले बढ़ी दिखने लगती है। इसे ‘डिजिटल एजिंग’ भी कहते हैं, ऐसे में जानें स्किनकेयर टिप्स। फेस मिस्ट का उपयोग करें एसी ऑफिस और स्क्रीन के सामने बैठने से त्वचा जल्दी डिहाइड्रेट होती है। बार-बार चेहरा धोना जरूरी नहीं है। इसमें फेस मिस्ट या हल्का स्प्रे तुरंत राहत देता है। इसके लिए दिन में 2-3 बार हाइड्रेटिंग मिस्ट स्प्रे करें। आज के दौर में ये प्रोडक्ट तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं लगातार ड्राइनेस और तापमान बदलाव से स्किन की सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है, जिससे जलन, लालिमा और सेंसेटिविटी बढ़ती है। इसके लिए अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं और सेरामाइड या रिपेयर फॉर्मूले मददगार होते हैं। घर में भी सनस्क्रीन जरूरी कई लोग मानते हैं कि घर के अंदर सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, जबकि स्क्रीन और बाहर से आने वाली रोशनी भी स्किन को प्रभावित कर सकती है। इसके लिए सुबह SPF 30-50 लगाएं और लंबा स्क्रीन टाइम है तो इसे दोबारा लगाएं। एंटीऑक्सीडेंट भी जरूरी स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट और अर्बन पॉल्यूशन फ्री-रैडिकल डैमेज बढ़ाते हैं, जिससे स्किन बेजान और थकी दिखती है। धीरे-धीरे यही डिजिटल एजिंग का कारण बनता है। इसके लिए सुबह एंटीऑक्सीडेंट सीरम लगाएं व विटामिन-रिच फॉर्मूले स्किन की रक्षा करते हैं। आंखों के लिए आई क्रीम लगाएं स्क्रीन थकान का असर सबसे पहले आंखों के नीचे दिखता है, जिससे डार्क सर्कल बढ़ते हैं। इसके लिए आई कीम या कूलिंग जेल लगाएं, खासकर कैफीन, हाबलूरोनिक एसिड या पेप्टाइड्स वाले प्रोडक्ट्स असरदार होते हैं। साथ ही आई पैच भी आंखों को आराम देता है।
Source link








