3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, आखिर किस तरह हम अपने जीवन का आनंद खो रहे हैं?
भविष्य की चिंता में हम जीवन का आनंद खोते हैं अक्सर हम सोचते हैं कि हमारी परेशानियों की वजह केवल बाहरी परिस्थितियां हैं, लेकिन कई बार हमारी अपनी आदतें भी हमें दुखी बनाती हैं। हम हर समय दूसरों से अपनी तुलना करते हैं, अपनी गलतियों को याद करते हैं और भविष्य की चिंता में उलझते हैं, तो जीवन का आनंद खो देते हैं। (हाउ टु बी मिजरेबल. रैंडी जे. पैटरसन)
तनाव को डर की तरह नहीं, ऊर्जा की तरह देखें तनाव को हम अपना दुश्मन मानते हैं, लेकिन कई बार तनाव इस बात का संकेत होता है कि कोई चीज हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यदि परीक्षा, काम या किसी जिम्मेदारी को लेकर चिंता होती है, तो इसका मतलब है हम उसकी परवाह करते हैं। तनाव को डर की तरह नहीं, ऊर्जा की तरह देखना सीखें। (द अपसाइड ऑफ स्ट्रेस -केली मैकगोनिगल)
आप जीवन में क्या हासिल करना चाहते हैं बहुत लोग जीवन को बिना किसी स्पष्ट दिशा के जीते हैं और बाद में सोचते हैं कि वे वास्तव में क्या हासिल करना चाहते थे। इसलिए समय-समय पर रुक कर यह सोचना जरूरी है कि हम किस तरह का जीवन जीना चाहते हैं और हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है। जीवन व्यस्त रहने का नाम नहीं है। (लिविंग फॉरवर्ड -माइकल हायट)
लगातार अभ्यास करेंगे तो दूसरों से अलग दिखेंगे किसी भी क्षेत्र में महारत अचानक नहीं मिलती। इसके लिए वर्षों का अभ्यास, धैर्य और सीखने की इच्छा चाहिए। शुरुआत में गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन वही गलतियां सीखने का सबसे बड़ा अवसर बनती हैं। जो लोग लगातार अभ्यास करते हैं, वे धीरे-धीरे दूसरों से अलग दिखाई देने लगते हैं। (मास्टरी -रॉबर्ट ग्रीन)









