Selena Gomez marries music producer Benny Blanco | सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से की शादी: सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
मनोरंजन

Selena Gomez marries music producer Benny Blanco | सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से की शादी: सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Spread the love


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से शादी कर ली है। दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे।

शादी कैलिफोर्निया में शनिवार को हुई। सेलेना ने इसको इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कंफर्म किया। इस पोस्ट में कई तस्वीरें और छोटे वीडियो क्लिप थे। कैप्शन में लिखा था: “9.27.25.”

शादी की एक तस्वीर में दोनों हाथ पकड़ते दिखे, तो दूसरे में गले लगते हुए। एक फोटो में गोमेज के फूलों का गुलदस्ता दिखा, वहीं एक क्लोज शॉट में दोनों की रिंग्स नजर आईं।

एक तस्वीर में सेलेना फर्श पर बैठी थीं और ब्लैंको ने सिर उनकी गोद में रखा हुआ था। एक क्लिप में वो उनके बो-टाई को ठीक करती नजर आईं, उसके बाद उन्हें किस करती दिखीं।

बता दें कि इस मौके पर दोनों ने राल्फ लॉरेन के आउटफिट पहने। सेलेना ने हल्टर-नेक सैटिन गाउन पहना जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और ओपन बैक डिजाइन था। उन्होंने “लिली ऑफ द वैली” का गुलदस्ता हाथ में रखा और टिफनी एंड कंपनी की प्लेटिनम-डायमंड ईयरिंग्स पहनीं। ब्लैंको ने ब्लैक टक्सीडो और बो-टाई कैरी की।

शादी से पहले शुक्रवार शाम को सांता बारबरा काउंटी के होप रैंच कम्युनिटी में रिहर्सल डिनर रखा गया था।

फिर सी क्रेस्ट नर्सरी में मुख्य सेरेमनी हुई, जिसमें करीब 170 मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन के लिए सफेद टेंट लगाए गए थे। यहां डिनर, डांस और लाइव म्यूजिक का इंतजाम था। सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई थी।

गेस्ट लिस्ट में टेलर स्विफ्ट, पॉल रुड, पेरिस हिल्टन, एड शीरन, एशले पार्क, विजार्ड्स ऑफ वेवरली प्लेस को-स्टार डेविड हेनरी और ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग के को-एक्टर्स मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन शामिल थे।

शादी से पहले अगस्त में सेलेना ने मेक्सिको के काबो सान लुकास में फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी की थी। वहीं, ब्लैंको ने लास वेगास में बैचलर पार्टी की, जिसमें स्पा, कैवियार डिनर और नाइटक्लब विजिट शामिल था।

दोनों का रिश्ता जून 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले 2019 में उन्होंने साथ मिलकर ट्रैक ‘आई कांट गेट इनफ’ पर काम किया था। दिसंबर 2023 में गोमेज ने इंस्टाग्राम कमेंट में रिश्ते को कंफर्म किया था ।

सेलेना ने लिखा था, “वो मेरे दिल की सबसे खास चीज हैं।” उन्होंने यह भी कहा था कि वो उनके साथ सबसे ज्यादा खुश हैं। बाद में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दोनों की तस्वीर भी शेयर की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *