Hathras News: सहपऊ में चमरपुरा के युवक की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ठेकेदार पर हत्या का आरोप
होम

Hathras News: सहपऊ में चमरपुरा के युवक की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ठेकेदार पर हत्या का आरोप

Spread the love


सहपऊ के चमरपुरा के युवक की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने तक युवक के शव को दफन करने से इनकार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहपऊ क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी 23 वर्षीय साहिल पुत्र इमामुद्दीन की गुरुग्राम के अंतर्गत थाना बादशाहपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने जिस ठेकेदार के अंतर्गत वह काम करता था, उस पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतक साहिल अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। साहिल 2 मई को ही गुरुग्राम में काम करने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ गया था। 5 मई को युवक के साथ घटना घटित हुई और वह अस्पताल में भर्ती रहा। 8 मई को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। युवक का शव 9 मई को तड़के 3 बजे गांव पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *