Himesh takes a dig at critics during the concert | कॉन्सर्ट के दौरान हिमेश का आलोचकों पर तंज: फैंस से पूछा- नाक से गाऊं या नॉर्मल?ऑडियंस का रिस्पॉन्स हुआ वायरल
मनोरंजन

Himesh takes a dig at critics during the concert | कॉन्सर्ट के दौरान हिमेश का आलोचकों पर तंज: फैंस से पूछा- नाक से गाऊं या नॉर्मल?ऑडियंस का रिस्पॉन्स हुआ वायरल

Spread the love


54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमेश रेशमिया ने 31 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में अपने ‘कैप मेनिया टूर’ के तहत परफॉर्म किया। हिमेश ने अपने हिट गाने पर परफॉर्म कर और सेलेब्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। हाउस फुल कॉन्सर्ट के दौरान हिमेश अपने आलोचकों पर तंज कसते भी दिखे, जो उनके नाक से गाने का मजाक उड़ाते हैं।

दरअसल, कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिमेश ‘आशिक बनाया आपने’ गाते नजर आ रहे हैं। परफॉर्मेंस के बीच में ही वो अपने फैंस से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि थोड़ा रेगुलर गाऊं या नाक से गाऊं?

हिमेश के इतना पूछते ही भीड़ ने उन्हें नाक से गाने के लिए चीयर करने लगती है। ऑडियंस की तरफ से मिले रिस्पॉन्स के बाद वो पूछते हैं कि क्या आप लोग श्योर हो? फिर वो अपने पुराने अंदाज में गाने की दो लाइन गाते हैं, जिस पर भीड़ ने खूब तालियां बजाईं।

बता दें कि इंडस्ट्री में कई लोग हिमेश के नाक से गाने वाले स्टाइल का मजाक उड़ाते हैं। अब इस वीडियो को उन आलोचकों के लिए सिंगर का जवाब मना जा रहा है। कुछ दिन पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हिमेश ने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड में नाक से गाने के चलन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था- ‘आज तो नाक से गाने की बात भी नहीं कर रहे हैं। मेरे बाद कई लोगों ने नाक से गाना गाया। भले ही मैं आज इसे नाक से गाना कहता हूं। मेरे लिए, यह कभी नाक से गाना नहीं था। यह हाई पिच में गाना था। आशिक बनाया वीडियो में, लड़का असल में पेन में गाता, रोता और साथ ही नाच भी रहा है।’

हिमेश रेशमिया की करियर की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में दिखे थे। इस फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। मुंबई में कॉन्सर्ट की सक्सेस के बाद हिमेश अपने कैप मेनिया टूर के तहत 19 जुलाई को दिल्ली में परफॉर्म करने वाले हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *