Hollywood actress Diane Keaton passes away | हॉलीवुड एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन: ‘द गॉडफादर’ जैसी हिट फिल्मों में किया था काम, ‘एनी हॉल’ के लिए मिला था ऑस्कर अवॉर्ड
मनोरंजन

Hollywood actress Diane Keaton passes away | हॉलीवुड एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन: ‘द गॉडफादर’ जैसी हिट फिल्मों में किया था काम, ‘एनी हॉल’ के लिए मिला था ऑस्कर अवॉर्ड

Spread the love


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डायने कीटन का जन्म 5 जनवरी 1946 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ था। - Dainik Bhaskar

डायने कीटन का जन्म 5 जनवरी 1946 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ था।

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने ‘एनी हॉल’ और ‘द गॉडफादर’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

उनकी मौत की खबर सबसे पहले पीपल मैगजीन ने दी थी। बाद में उनकी बेटी डेक्सटर कीटन व्हाइट ने इस खबर की पुष्टि की। परिवार ने मीडिया और फैंस से प्राइवेसी की अपील की है।

कीटन का निधन कैलिफोर्निया में हुआ। उनकी मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सुबह करीब 8 बजकर 8 मिनट पर एम्बुलेंस उनके घर पहुंची थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कीटन पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। वह अपने परिवार के साथ रह रही थीं और दोस्तों से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ी बीमारी थी, जिसमें इंसान अपने खाने की आदतों पर कंट्रोल नहीं कर पाता।

डायने कीटन को 1968 में वुडी एलेन के नाटक "प्ले इट अगेन, सैम" से पहचान मिली थी।

डायने कीटन को 1968 में वुडी एलेन के नाटक “प्ले इट अगेन, सैम” से पहचान मिली थी।

कीटन ने ‘द गॉडफादर’ और ‘एनी हॉल’ के अलावा ‘मैनहटन’, ‘द फर्स्ट वाइव्स क्लब’, ‘बुक क्लब फ्रेंचाइज’, ‘फादर ऑफ द ब्राइड’ और ‘समथिंग्स गॉट्टा गिव’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

‘एनी हॉल’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्हें तीन और बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

कीटन ने कभी शादी नहीं की, लेकिन वुडी एलेन, वॉरेन बीटी और अल पचीनो के साथ उनके रिश्तों की चर्चा रही। उन्होंने कहा था, “मैं शादी के लिए बनी ही नहीं थी। मुझे बच्चों की जरूरत थी, पति की नहीं।”

उन्होंने दो बच्चों, बेटी डेक्सटर और बेटे ड्यूक को गोद लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *