3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय सिनेमा के अवॉर्ड शो ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी’ (IIFA 2027) के 27वें संस्करण की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। अभिनेता शाहिद कपूर ऑल-व्हाइट आउटफिट में पहुंचे, वहीं वरुण धवन भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। करीना कपूर और रश्मिका मंदाना ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं।
सलमान खान ने वहां मौजूद पैपराजी को फिर से वार्निंग दी। उन्होने कहा किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट नहीं लेना, ये याद रखना। वहीं करीना कपूर ने शाहीद कपूर को गले लगाया।
पहली बार आईफा होस्ट कर रहे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे डरे हुए हैं क्योंकि वे बहुत धीरे और आराम से बोलते हैं।
देखें सेलेब्स के लुक….

सलमान ब्लू कलर के सूट में प्रेस कान्फ्रेंस में पहुंचे।

करीना कपूर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं।

शाहिद कपूर ऑल-व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

रश्मिका मंदाना सफेद साड़ी में ग्लेमरस लुक में पहुंचीं।


वरुण धवन व्हाइट वेस्ट, मैचिंग ट्राउजर और ब्राउन जैकेट पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे।

अभिषेक बनर्जी सिंपल अंदाज में दिखाई दिए।
अब पढ़ें इवेंट के हाइलाइट्स …
- पंकज त्रिपाठी की होस्टिंग पर डर: पहली बार आईफा होस्ट कर रहे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे डरे हुए हैं क्योंकि वे बहुत धीरे और आराम से बोलते हैं; इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी होस्टिंग का एक छोटा सा ट्रेलर भी दिखाया।

- वरुण धवन की टिप्पणी: वरुण धवन ने चुटकी लेते हुए कहा कि आजकल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्मों को छोड़कर बाकी हर चीज पर बात होती है।
- सलमान खान की हंसी-मजाक: सलमान खान ने कहा कि वरुण ने उनके पैर नहीं छुए हैं, बल्कि स्टेज के पैर छुए हैं। एंटी के दौरान उन्होने अपनी नन्ही फैन को गले लगाया और ऑटोग्राफ दिया।

- वरुण को होस्ट न करने की सलाह: सलमान खान ने वरुण धवन से मजाकिया लहजे में कहा कि “होस्ट मत कर”, जिसके तुरंत बाद वरुण डांस करने लगे। इवेंट में सलमान खान ने न्यूयॉर्क में आयोजित हुए आईफा को ‘डिसआस्टर’ बताया।
- ‘सिकंदर’ और स्पॉन्सर्स का उड़ाया मजाक: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ-साथ इवेंट के स्पॉन्सर्स का भी जमकर मजाक उड़ाया।

करीना कपूर ने शाहीद कपूर को गले लगाया।
- शाहिद और करीना की मुलाकात: इवेंट के दौरान स्टेज के नीचे शाहिद कपूर और करीना कपूर एक-दूसरे से मिले और गले लगे।
करन जौहर और अनन्या पांडे समेत 4 स्टार्स करेंगे मेन इवेंट होस्ट
मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी के होस्ट्स के नामों की घोषणा की गई। 23 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले मुख्य आईफा अवॉर्ड्स को इस बार चार स्टार्स मिलकर होस्ट करेंगे। फिल्ममेकर करन जौहर, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और होस्ट मनीष पॉल मंच की कमान संभालेंगे। पहली बार यह चार कलाकारों की टीम एक साथ आईफा के मुख्य मंच की एंकरिंग करती हुई दिखाई देगी।
पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे डिजिटल अवॉर्ड्स की कमान
मुख्य सेरेमनी से एक दिन पहले, यानी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स’ के लिए भी मेजबानों के नाम तय कर दिए गए हैं।
नकारी के अनुसार, अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल पहली बार एक साथ इस डिजिटल अवॉर्ड्स नाइट की एंकरिंग करेंगे। इसके अलावा आयोजन में कई नए चेहरे भी आईफा के मंच पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
IIFA अवॉर्ड्स का इतिहास
IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह अवॉर्ड्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं।
IIFA की खासियत है कि इसका आयोजन आमतौर पर हर साल अलग-अलग देशों में किया जाता है। पहला IIFA समारोह 24 जून 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में हुआ था। पहले समारोह में ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद यह आयोजन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में हुआ।
IIFA की शुरुआत एक रात के पुरस्कार समारोह के रूप में हुई थी, लेकिन समय के साथ इसका विस्तार हुआ। यह आयोजन तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बदल गया।

साल 2001 में IIFA का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में हुआ, जहां ‘कहो ना… प्यार है’ को बेस्ट फिल्म चुना गया। 2002 में मलेशिया के जेंटिंग हाइलैंड्स में हुए समारोह में ‘लगान’ को यह सम्मान मिला। 2003 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए समारोह में ‘देवदास’ बेस्ट फिल्म रही।
इसके बाद IIFA समारोह सिंगापुर, नीदरलैंड्स, दुबई, ब्रिटेन, थाईलैंड, मकाऊ, श्रीलंका, कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और भारत समेत कई जगहों पर आयोजित हुआ। साल 2019 में 20वें IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में हुआ, जहां ‘राजी’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
2021 में कोरोना महामारी के कारण समारोह कैंसिल कर दिया गया था और विजेताओं की घोषणा इंस्टाग्राम के जरिए की गई। इसके बाद 2022 में अबू धाबी में IIFA समारोह आयोजित हुआ। 2023 में ‘दृश्यम 2’, 2024 में ‘एनिमल’ और 2025 में ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।








