आईआईटी बीएचयू ने 2025 में 141 खोज करने का नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं इस साल आईआईटी के 50 फीसदी खोजों को आधिकारिक दर्जा दे दिया गया है। जितनी खोज 2014 से 2019 और 2019 से 2023 के बीच हुईं उतनी इस साल सिर्फ 10 महीने में हो चुकी हैं। आईआईटी बनने के बाद से अब तक किसी भी साल में हुई खोज में सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्यादा 2024 में कुल 88 खोज हुईं थीं।
इन आंकड़ों में 2025 में 29 अक्तूबर तक की खोजें शामिल हैं। खोज में तो बेहतर प्रदर्शन है लेकिन इस साल आईआईटी बीएचयू की ओर से अब तक एक भी तकनीक भारत सरकार को नहीं सौंपी गई। जबकि पिछले साल तीन तकनीक सरकार को दे दी गई थी। इस साल 29 अक्तूबर से पहले सबसे ज्यादा 91 पेटेंट प्रकाशित हुए जबकि कुल 65 पेटेंट मिले।
इसे भी पढ़ें; Varanasi: केएल यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से विशेष कॅरिअर कार्यशाला, विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे सवाल
वैज्ञानिकों ने बीते 11 साल में कुल 515 खोज की और 12 तकनीक ट्रांसफर किए गए। वहीं 410 पेटेंट प्रकाशित और 249 पेटेंट को भारत सरकार ने स्वीकृति दी। 2017, 2019 और 2024 में तीन-तीन तकनीक ट्रांसफर हुए। इसके अलावा 2023 में दो और 2022 में एक ही तकनीक ट्रांसफर हुई। जबकि 2014, 2015, 2016, 2020, 2021 और 2025 में एक भी तकनीक सरकार को नहीं सौंपी गई।








