Prem Chopra Health Update; Mumbai Lilavati Hospital | Bollywood News | एक्टर प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती: डॉक्टर ने बताया- आईसीयू में नहीं, पूरी तरह नॉर्मल हैं, दो-तीन दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे
मनोरंजन

Prem Chopra Health Update; Mumbai Lilavati Hospital | Bollywood News | एक्टर प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती: डॉक्टर ने बताया- आईसीयू में नहीं, पूरी तरह नॉर्मल हैं, दो-तीन दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा को शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, परिवार ने बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

उनके दामाद विकास भल्ला ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि प्रेम चोपड़ा को सिर्फ एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “ये सब उम्र से जुड़ी बीमारियां हैं और एक रूटीन प्रोसेस है। चिंता की कोई बात नहीं है।”

भल्ला ने यह भी बताया कि एक्टर कुछ ही दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को हार्ट की समस्या के साथ वायरल और फेफड़ों के इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नितिन गोखले की देखरेख में भर्ती किया गया था।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर में जाने-माने फेफड़ों और सीने के रोगों के डॉक्टर हैं।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर में जाने-माने फेफड़ों और सीने के रोगों के डॉक्टर हैं।

डॉ. पार्कर ने कहा कि एक्टर को दिल की बीमारी और वायरल इन्फेक्शन दोनों की दिक्कत है। उन्होंने साफ किया कि प्रेम चोपड़ा आईसीयू में नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। डॉ. पार्कर ने बताया, “ये उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं, इसलिए रिकवरी में थोड़ा समय लग रहा है। लेकिन उनकी तबीयत ठीक है और दो-तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।”

प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म मुड़-मुड़ के ना देख (1960) थी।

प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म मुड़-मुड़ के ना देख (1960) थी।

प्रेम चोपड़ा का छह दशक का करियर प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर विलन माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में शिमला से बॉम्बे आकर की थी। उन्होंने वो कौन थी?’, तीसरी मंजिल, उपकार और दो रास्ते जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। इसके अलावा निशान, दोली, दोस्ताना, क्रांति, बेताब, एजेंट विनोद जैसी कई फिल्मों में उन्होंने यादगार रोल निभाए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *