IMD Delhi Weather Update red alert regarding heat wave and severe heat people are also hoping for relief from rain soon
मनोरंजन

IMD Delhi Weather Update red alert regarding heat wave and severe heat people are also hoping for relief from rain soon

Spread the love


देश के उत्तर पश्चिम राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में भयंकर लू की स्थिति बनी हुई है। इन राज्यों में रातें बहुत गर्म हो रही हैं जिससे लोगों का बुरा हाल है। कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्लीम्में ‘रेड अलर्ट’ भी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बुधवार को भी गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण ‘येलो अलर्ट’ ‘रेड अलर्ट’ में बदल दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ जारी की है। हालांकि, 13 जून की रात और 14 जून को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में

दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मुंगेशपुर मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, नरेला 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आया नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जून को यानी गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के बीच रेकार्ड होने की संभावना है।

दिल्ली में तपती गर्मी के बीच खुद को हीटवेव से कैसे रखें सुरक्षित? गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर ने बताएं उपाय

मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब व चंडीगढ़ में 14 जून तक लू की रेड अलर्ट जारी की है। बुधवार को भी लू ने लोगों को परेशान किया। हरियाणा के सिरसा में सर्वाधिक तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के अमृतसर में सर्वाधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष गिरावट की उम्मीद नहीं है। दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में पारा 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि चंडीगढ़ समेत उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री तक रहने की संभावना है।

14 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट हैं। बुधवार को भी लू ने सभी को बेहाल किया। इस दौरान ऊना का 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हमीरपुर के नेरी, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा का अधिकतम तापमान 40 से पार और शिमला का 30 के पास पहुंच गया है। बुधवार और गुरुवार को चार से छह जिलों में लू चलने की पीली चेतावनी जारी गई है। प्रदेश के पांच जिलों ऊना, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में लू का प्रकोप चरम पर है। मौसम विभाग ने 14 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने लगभग पूरे राजस्थान को झुलसा दिया है। राज्य के सीमावर्ती गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में तापमान और बढ़ने का अनुमान जताते हुए भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार बुधवार दिन में अधिकतम तापमान गंगानगर में 48 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां लगातार चौथे दिन पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। लोगों को प्रचंड गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटे में तापमान में एक से दो डिग्री और बढ़ोतरी होने तथा बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में 11-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहने, भीषण लू चलने का अनुमान है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *