Fact Check: नेपाल में हुए विमान हादसे के वीडियो को अहमदाबाद हादसे का बताकर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: नेपाल में हुए विमान हादसे के वीडियो को अहमदाबाद हादसे का बताकर किया जा रहा शेयर

Spread the love


गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। जब एयर इंडिया टेकऑफ करते ही क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हादसे के वक्त विमान में 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 यात्री सवार थे। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान में बैठा एक यात्री अपने फोन से विमान के टेक ऑफ होते हुए वीडियो बना रहा है। इसी बीच अचानक प्लेन के अंदर से चिल्लाने की आवाज आती है और फोन नीचे गिर जाता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद में विमान हादसे से कुछ समय पहले का है जब विमान उड़ान भर रहा था। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि यह वीडियो 2023 का है। वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ अभी शेयर किया जा रहा है। जांच में पता चला कि वीडियो 2023 में नेपाल में हुए विमान हादसे का है। उस वक्त हिमालय की तलहटी में नए खुले पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पहुंचते समय यति एयरलाइंस का विमान 72 लोगों के साथ खाई में गिर गया था। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में विमान के क्रैश होने से पहले एक व्यक्ति ने विमान के अंदर से टेक ऑफ करने का वीडियो बनाया था। 

दीपक शर्मा (@SonOfBharat7) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के प्लेन में आख़री वक़्त कोई वीडियो बना रहा था। लेकिन एक ही पल में #planecrash हुआ और सब कुछ खत्म हो गया। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो फॉक्स 26 ह्यूस्टन के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। यह फॉक्स टेलीविजन स्टेशन का चैनल है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। 16 जनवरी 2023 को इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया था “फेसबुक लाइव वीडियो में नेपाल में विमान दुर्घटना से पहले के अंतिम क्षणों को कैद किया गया, जिसमें 68 लोग मारे गए” 

आगे कीवर्ड से सर्च करने पर हमें अल अरेबिया नाम की वेबसाइट पर इससे जुड़ी रिपोर्ट मिली। यहां वायरल हो रहा वीडियो भी मौजूद था। रिपोर्ट से पता चला 15 जनवरी 2023 को नेपाल में 72 लोगों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 68 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। यह हिमालयी देश में तीन दशकों में सबसे घातक विमान दुर्घटना थी। एटीआर-72 विमान, 15 साल से भी पहले निर्मित एक ट्विन-इंजन प्रोपेलर मॉडल था, जिसे यति एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। यति एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने दुर्घटना की खबर और उसमें सवार लोगों की संख्या की पुष्टि की थी। 

  

  इस तरह की कई और मीडिया रिपोर्ट हमें मिली जिसमें इस विमान के हादसे की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में 68 यात्रियों की मरने की बात कही गई थी। इसका लिंक आप यहां यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की नहीं है। वीडियो दो साल पुराना और नेपाल में हुए विमान हादसे का है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *