IND U-19 vs ENG U-19: वैभव सूर्यवंशी फिर अर्धशतक से चूके, आयुष म्हात्रे ने किया निराश
ब्रेकिंग न्यूज़

IND U-19 vs ENG U-19: वैभव सूर्यवंशी फिर अर्धशतक से चूके, आयुष म्हात्रे ने किया निराश

Spread the love


इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी है। पहले वनडे में 19 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट होने वाले वैभव ने दूसरे वनडे सोमवार (30 जून) में भी तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन फिर अर्धशतक से चूक गए। वह 34 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे प्रभावित करने में विफल रहे। वह गोल्डेन डक पर आउट हो गए।

पहला मैच हारने के बाद इंग्लैंड अंडर-19 ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया अंडर-19 को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। म्हात्रे को एलेक्स फ्रेंच ने बोल्ड कर दिया। तब इंडिया अंडर-19 का स्कोर 2 रन था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी का साथ देने विहान मल्होत्रा क्रीज पर आए।

वैभव सूर्यवंशी पर नहीं दिखा दबाव

वैभव सूर्यवंशी पर शुरुआत में विकेट गिरने का दबाव नहीं दिखा। उन्होंने 34 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 132.35 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए। वैभव को जैक होम ने सेब मोर्गन के हाथों कैच कराया। तब इंडिया अंडर-19 का स्कोर 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन था। वैभव ने पहले मैच में 252.63 के स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 रन बनाए थे।

इंग्लैंड अंडर-19 प्लेइंग 11

इसाक मोहम्मद, बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, रॉकी फ्लिंटॉफ, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेटकीपर), जो मूर्स, राल्फी अल्बर्ट, जैक होम, सेब मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन, एलेक्स फ्रेंच।

इंडिया अंडर-19 प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *