IND vs ENG Kuldeep Yadav Kanpur Sports Complex Car Driving Marriage Idea Exchange
मनोरंजन

IND vs ENG Kuldeep Yadav Kanpur Sports Complex Car Driving Marriage Idea Exchange

Spread the love


इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) समाप्त होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। इससे पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने शहर कानपुर को स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्ट का तोहफा का ऐलान किया है। द इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज में कुलदीप ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स का काम शुरू भी हो गया है। यह 2-3 साल में तैयार हो जाएगा।

कुलदीप यादव ने कानपुर को लेकर मजेदार खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कानपुर में गाड़ी चलाने डर लगता है। वह यहां गाड़ी नहीं चलाते क्योंकि 5 मिनट में 500 गाली पड़ती हैं। कुलदीप के पास मर्सिडीज है और उन्होंने उसे एक बार ही चलाया है। कुलदीप ने इसके अलावा शादी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह अभी नहीं, लेकिन जल्द शादी करेंगे।

कानपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शुरू करने की योजना

कुलदीप से सवाल हुआ कि वह अपने आय का प्रबंधन कैसे करते हैं। उन्होंने कहा, ” मेरे पिता उन चीजों का ख्याल रखते हैं और मैं आजादी से खेलता हूं। बेशक शादी की बातें चल रही हैं और मुझे लगता है कि यह जल्द होगी। इतनी जल्दी भी नहीं क्योंकि मेरे पास समय है। हम कानपुर में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शुरू करने की योजना बना रहे हैं। काम शुरू हो गया है जहां हम क्रिकेट, फुटबॉल…और अन्य खेलों के भी एकेडमी खोलेंगे। उम्मीद है कि यह दो-तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। बच्चों का भविष्य क्रिकेट के अलावा खेलों में भी हो सकता है।”

पांच मिनट में 500 गालियां मिलेंगी

कुलदीप ने कहा, “मैं कानपुर में कार नहीं चलाता क्योंकि यह सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। यहां गाड़ी चलाना मुश्किल है। आपको पांच मिनट में 500 गालियां मिलेंगी। मुझे यहां गाड़ी चलाने का मन नहीं करता। कुछ साल पहले, मैंने एक मर्सिडीज खरीदी थी। लेकिन मैंने इसे सिर्फ एक बार चलाया है। कोई फायदा नहीं है। सड़कें भी अच्छी नहीं हैं, गड्ढे बहुत हैं। जब मैं घर आता हूं, तो मुझे घर पर आराम करने का मन करता है। “





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *