Janhvi liked the reel that called ‘Dhak Dhak’ vulgar | जाह्नवी ने ‘धक-धक’ को वल्गर बताने वाली रील की लाइक: नेटिजन्स ने विराट का उदाहरण देते हुए कसा तंज, बोले- अब कहेंगी एल्गोरिदम के कारण हुआ
मनोरंजन

Janhvi liked the reel that called ‘Dhak Dhak’ vulgar | जाह्नवी ने ‘धक-धक’ को वल्गर बताने वाली रील की लाइक: नेटिजन्स ने विराट का उदाहरण देते हुए कसा तंज, बोले- अब कहेंगी एल्गोरिदम के कारण हुआ

Spread the love


11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जाह्नवी कपूर अपने कांस डेब्यू और फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अभी उनकी फिल्म ‘परमसुंदरी’ का भी टीजर आ गया है, जिसे ऑडियंस का प्यार भी मिल रहा है। इन सबके बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक करने उनके लिए मुसीबत बन गया है। एक्ट्रेस ने जिस पोस्ट को लाइक किया है वो उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की रायवलरी के बारे में है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पेज से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की तुलना करते रील बनाई गई है। उसमें रील में एक तरफ माधुरी के फेमस गाने ‘धक-धक’ को दिखाया गया और दूसरी तरफ श्रीदेवी की फिल्म ‘खुदा गवाह’ का सीन है। दोनों की वीडियो पर कैप्शन में लिखा गया है- ‘उन्हें वल्गर स्टेप और कुछ नहीं करने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।’

वहीं श्रीदेवी के लिए कैप्शन में लिखा गया है, ‘कमाल एक्टिंग के साथ डबल रोल निभाया, जिसने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभाला, फिर भी फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए इग्नोर कर दिया।’ बता दें कि माधुरी की फिल्म ‘बेटा’ और ‘खुदा गवाह’ एक ही साल रिलीज हुई थी।

जान्हवी कपूर ने इस इंस्टाग्राम रील को लाइक किया है। जब इंस्टाग्राम यूजर्स की नजर जाहन्वी की लाइक पर पड़ी तो उन्होंने सवाल खड़े कर दिए। उनकी लाइक का स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम के साथ रेडिट पर भी वायरल है।

जाहन्वी का लाइक क्या इंस्टाग्राम की गलती?

दोनों जगह यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या जाहन्वी इनडायरेक्ट माधुरी की आलोचना कर रही हैं? रेडिट पर एक यूजर लिखते हैं कि अब वो भी एल्गोरिदम की कहानी लेकर आएंगी। वहीं, एक यूजर ने माधुरी को सपोर्ट में लिखा कि माधुरी की बेटा हिट थी और उन्होंने एक्टिंग के मामले में शानदार परफॉर्मेंस दी और वो अवॉर्ड हासिल किया। वो सिर्फ एक डांस नंबर नहीं था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- ‘दोस्तों, एल्गोरिदम की गलती है, जाहन्वी को दोष मत दीजिए।’ एक टूसरे कमेंट में कहा गया, ‘मुझे कलेशी बॉलीवुड के इस युग से प्यार है। अच्छी फिल्में नहीं तो कलेश ही सही।’ एक नेटिजन ने शेयर किया, ‘एल्गोरिदम पैंडेमिक का एक और शिकार…उम्मीद है कि इंस्टाग्राम जल्द ही एक वैक्सीन लेकर आएगा।’

बता दें कि कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो लाइक की थी, जिसके बाद हंगामा मच गया था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि विराट को इंस्टाग्राम पर सफाई देनी पड़ी और कहा कि उन्होंने कई पोस्ट लाइक नहीं किया है। वो इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की वजह से हुआ। वहीं, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में एक पोस्ट लाइक करने पर सफाई देनी पड़ी और उन्होंने भी इसके लिए एल्गोरिदम को दोष दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *