jnv result 2025 class 6 and 9 entrance exam result out soon check update on official website navodaya.gov.in Navodaya Vidyalaya Samiti
ब्रेकिंग न्यूज़

jnv result 2025 class 6 and 9 entrance exam result out soon check update on official website navodaya.gov.in Navodaya Vidyalaya Samiti

Spread the love


जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। यह एग्जाम नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से आयोजित कराया गया था और अब यही समिति इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 के परिणाम मार्च महीने में ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद बच्चों के पैरेंट्स नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: Live Updates

कब जारी होगा जेएनवीएसटी 2025 प्रवेश परीक्षा परिणाम ?

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 का परिणाम मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, समिति की तरफ से तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

JNV Result 2025: How to check Result?

रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों के पैरेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Navodaya.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।

अब Log in पेज खुलेगा वहां अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और Log in पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में खुलेगा। इसमें आपको अपना नाम और रोल नंबर सर्च करना है।

छात्रों के परिजन इस फाइल को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए संभाविट कटऑफ

श्रेणी संभावित कटऑफ
जनरल 71-76
ओबीसी 69-70
एससी 60-68
एसटी 55-60

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 के लिए संभाविट कटऑफ

श्रेणी संभावित कटऑफ
जनरल 80-85
ओबीसी 75-79
एससी 71-74
एसटी 65-70





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *