K. Bhagyaraj Death | Chennai Filmmakers Wife & Son Mourn
मनोरंजन

K. Bhagyaraj Death | Chennai Filmmakers Wife & Son Mourn

Spread the love


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
के. भाग्यराज के बेटे शांतनु और विजय करीबी दोस्त हैं। शांतनु ने विजय की फिल्म 'मास्टर' (2021) में भी काम किया है। - Dainik Bhaskar

के. भाग्यराज के बेटे शांतनु और विजय करीबी दोस्त हैं। शांतनु ने विजय की फिल्म ‘मास्टर’ (2021) में भी काम किया है।

तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीनवेज इलाके के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

7 जनवरी 1953 को जन्मे कृष्णस्वामी भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता था। उन्हें उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए स्क्रीनप्ले का किंग कहा जाता था। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा बाबू’ (1994) का मूल स्क्रीनप्ले और कहानी भाग्यराज ने ही लिखी थी। यह फिल्म 1992 में आई भाग्यराज की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘रासुकुट्टी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी।

भाग्यराज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए।

उन्होंने मौना गीतंगल, ओरु कै ओसाई और थूरल निन्नू पोचू जैसी 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें फिल्म मुंडनई मुदिचू में रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। भाग्यराज ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आखिरी रास्ता का निर्देशन किया था।

के. भाग्यराज ने मुंडनई मुदिचू, अंधा 7 नाटकल और मौना गीतंगल जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था।

के. भाग्यराज ने मुंडनई मुदिचू, अंधा 7 नाटकल और मौना गीतंगल जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था।

सीएम विजय ने भाग्यराज के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को चेन्नई स्थित के. भाग्यराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजय ने भाग्यराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा और बेटे शांतनु से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

के. भाग्यराज के निधन पर तृषा और चिरंजीवी ने जताया दुख

के. भाग्यराज के निधन पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर, आपको भावभीनी श्रद्धांजलि। यकीन नहीं हो रहा कि कल ही हम साथ बैठकर खाना खा रहे थे और आज आपके निधन की खबर सुनने को मिली। इस मुश्किल घड़ी में पूर्णिमा मैम, शांतनु, अमलू और किकी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

तृषा की पोस्ट।

तृषा की पोस्ट।

वहीं, एक्टर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि दो दिन पहले ही उनकी भाग्यराज से गोवा में मुलाकात हुई थी। उन्होंने लिखा, “मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। अभी परसों ही हम गोवा में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में साथ थे। हम हंस रहे थे, मजाक कर रहे थे और साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे। भाग्यराज गरु पूरी तरह से जिंदगी और खुशियों से भरपूर नजर आ रहे थे। आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा।”

चिरंजीवी की पोस्ट।

चिरंजीवी की पोस्ट।

के. भाग्यराज का निधन उनके गुरु और दिग्गज फिल्ममेकर भारतीराजा के निधन के महज 17 दिन बाद हुआ। फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *