{“_id”:”67e5948ccaa4462cf10fe803″,”slug”:”kanpur-made-friendship-through-instagram-then-pressurized-to-have-relationship-with-friends-2025-03-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: इंस्टाग्राम के जरिए की दोस्ती, फिर दोस्तों से संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:41 PM IST
Kanpur News: युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की फिर दोस्तों से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मामला बर्रा का है। विरोध पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe stoke
विस्तार
इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती से एक युवती का जीना दुश्वार हो गया। पहले उसने दोस्ती कर मेल-जोल बढ़ाया। फिर उसने युवती पर अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्तों को भी उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाए हैं। परेशान पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
बर्रा क्षेत्र निवासी युवती के मुताबिक इंस्टाग्राम पर साकेतनगर निवासी हर्ष शर्मा से दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद मिलना शुरू हो गया। इस दौरान हर्ष ने उसके साथ कुछ फोटाे और वीडियो भी बनाए। कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी के कई युवतियों से संबंध हैं। कुछ के साथ वह लिवइन में भी रहता है। हर्ष की करतूत सामने आने पर उसने दूरियां बनानी शुरू कर दी। इससे नाराज हर्ष उसे परेशान करने लगा। उससे मिलने और दोस्तों से संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसकी फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसकी शिकायत करने जब वह उसके घर पहुंची तो घरवालों ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Spread the love अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को मशाल रैली निकाली गई। इसमें 26 स्कूलों और विभिन्न संगठनों के हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, मशाल और जुबां पर देशभक्ति के गीत के साथ जब रैली निकली तो पूरा माहौल देशभक्ति से भर उठा। Source link
Spread the love अलीगढ़ के रहसुपुर गांव में फुफेर भाई ने ममेरे भाई की गोली मारकर और फरसे से काट हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। Source link
Spread the love {“_id”:”685ac86895324b326209dbfd”,”slug”:”up-mega-block-of-northern-railway-many-trains-cancelled-these-trains-will-run-on-changed-routes-read-the-l-2025-06-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP : आज उत्तर रेलवे का मेगा ब्लॉक, कई गाड़ियां रद्द; बदले हुए रास्ते से चलेंगी ये ट्रेनें, यहां पढ़िए लिस्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Megablock of railways: उत्तर रेलवे के कानपुर पुल वाया किनारा व मगरवारा स्टेशनों के बीच सोनिक स्टेशन यार्ड में पुल पर गर्डर रखे जाने से आज ब्लॉक […]