{“_id”:”67ee2b4cb06430974a0e9359″,”slug”:”kanpur-bjp-leader-dies-during-treatment-2025-04-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: इलाज के दौरान भाजपा नेत्री की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:01 PM IST
Kanpur News: इलाज के दौरान भाजपा नेत्री ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेत्री की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल्याणपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला भाजपा नेता की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर के आवास विकास निवासी सुनीता शुक्ला की अचानक तबीयत खराब हो गई। घबराहट के साथ ही पैर सुन्न हो गया।
Trending Videos
परिजन उन्हें आनन-फानन पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इंजेक्शन लगने के बाद मां की मौत हो गई। सुनीता महिला मोर्चा की पूर्व जिलामंत्री रह चुकी हैं। सुनीता की मौत की सूचना पर वहां मौजूद उनके बेटे कृष व बेटियां रिचा, तृप्ति और नैंसी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाराज अस्पताल के कर्मचारियों ने तृप्ति की पिटाई कर दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पनकी रोड चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश दुबे ने रात में परिजनों से मुलाकात की। बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love दिल्ली और आगरा की ओर से आने वाले पर्यटक अब शहर के भीतर घंटों जाम में नहीं फसेंगे। नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए सिक्सलेन बाईपास का निर्माण होगा। इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी। यह बाईपास नेशनल हाईवे-19 पर जैंत से शुरू होकर रामताल और […]
Spread the love {“_id”:”678ff87faf675df2680bd268″,”slug”:”construction-of-ring-road-stuck-due-to-delay-in-land-acquisition-bareilly-news-c-4-lko1064-565728-2025-01-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly Ring Road: भूमि अधिग्रहण में देरी, गोल-गोल घूम रही बरेली की रिंग रोड परियोजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe Stock विस्तार भूमि अधिग्रहण में देरी से बरेली रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में देरी हो सकती है। तय किए गए प्रतिकर में साल्वेज वैल्यू की […]
Spread the love 02:58 AM, 12-May-2026 Varanasi Weather: यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर बना काशी, 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा; चलीं गर्म हवाएं Varanasi Weather Update: वाराणसी में सोमवार को गर्म हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]