{“_id”:”67ded8fc83897b077302775c”,”slug”:”kanpur-son-also-died-due-to-the-shock-of-father-s-death-2025-03-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: पिता की मौत के सदमे में बेटे ने भी तोड़ा दम, जुमे की नमाज के बाद दोनों का एक साथ उठा जनाजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
Kanpur News: पिता की मौत के सदमे में बेटे की भी मौत हो गई। रमजान के आखिरी अशरा में दोनों की मौत से परिजनों के आंसू छलके।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चमनगंज में पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाए बेटे ने भी दम तोड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब कार्डियालॉजी से बेटा शव लेकर वापस चमनगंज जा रहा था। गोल चौराहा पर बेटे की तबीयत बिगड़ी और किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों के आंसू छलक उठे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोनों के शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
Trending Videos
चमनगंज निवासी लईक अहमद की गुरुवार रात करीब 2 बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें हलीम कालेज चौराहा स्थित मनामा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद लईक को मृत घोषित कर दिया । तसल्ली नहीं हुई तो परिजनों उन्हें एंबुलेंस से लेकर कॉर्डियोलॉजी पहुंचे। बेटा अतीक भी बाइक से पीछे-पीछे पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद लईक को मृत घोषित किया तो परिजन रात लगभग 2:45 बजे शव को लेकर चमनगंज के लिए रवाना हो गए। उनके पीछे बेटे अतीक भी अपनी बाइक से घर के लिए अकेले चल दिए। अतीक रास्ते में गोल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
Spread the love पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में 28 अप्रैल को पूर्ण अलीगढ़ बंद रहेगा। शहर के सभी व्यापारी संगठनों सहित कोचिंग एसोसिएशन, पब्लिक स्कूल एसोसिएसन, टैक्स बार व अन्य संगठनों ने एकजुटता के साथ बंद के समर्थन में अपील की है। Source link
Spread the love {“_id”:”6850c4a633f1bf0a8f0304ad”,”slug”:”father-killed-two-innocent-children-by-poisoning-blamed-his-wife-sister-in-law-said-brother-in-law-is-lying-2025-06-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पिता ने दो मासूमों को जहर देकर मारा, पत्नी पर लगाया आरोप, साली बोली- जीजा…झूठ बोल रहा है, पढ़ें मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Unnao News: पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को फंसाने के लिए पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चों को खेत […]
Spread the love प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पाकबड़ा शाखा में 2.62 करोड़ का गबन का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक साजिद अली ने फर्जी बैलेंस सीट पर बिजनेस लोन स्वीकृत कर दिए। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं शाखा के वर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार […]