{“_id”:”67ed77d65bef98b62e0a0fde”,”slug”:”kanpur-500-committees-will-take-out-jawara-and-sang-yatra-in-the-city-2025-04-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: शहर में 500 कमेटियां निकालेंगी जवारा और सांग यात्रा, दो क्विंटल की सांग को लेकर चलते हैं 10 लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चैत्र नवरात्र में मां जगदंबा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु हर जतन कर रहे हैं। इन्हीं में जवारा व सांग यात्रा की भी परंपरा है। शहर में यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां करीब 500 कमेटियां सप्तमी, अष्टमी और नवमी को जवारा और सांग यात्रा निकलती हैं। वहीं, यात्रा को लेकर सांगों में धार देने का काम शुरू हो गया है। जवारे भी तैयार हो रहे हैं।\
Trending Videos
चैत्र नवरात्र में ही जवारा व सांग यात्रा निकलती है। नवरात्र पूजन के साथ ही जवारे बोए जाते हैं। सांग का भी पूजन होता है। पीरोड बाबा वनखंडेश्वर जवारा कमेटी के आशू सैनी ने बताया कि कमेटी 33 साल से जवारा यात्रा निकाल रही है। इस बार पांच अप्रैल को यात्रा निकलेगी और यह बारादेवी मंदिर जाएगी। कमेटी करीब 350 लोगों को सांग लगा रही है। इनमें पांच से 50 साल तक के महिला-पुरुष शामिल हैं। माता की पूजा के बाद उनकी अनुमित लेकर सांग की घिसाई, धार और पेंट का काम चालू है।
आनंदबाग जीवनलाल का हाता की मां विंध्यवासिनी जवारा कमेटी के कुलदीप ने बताया कि उनकी कमेटी 58 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत बाबा कक्का ने की थी। कमेटी 300 लोगों को सांग लगाती है। सांग यात्रा तपेश्वरी मंदिर तक जाती है। इस बार यात्रा सात अप्रैल को निकलेगी। वहीं, श्री ज्वाला माता सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि उनकी कमेटी 20 साल से सांग यात्रा निकाल रही है, जो ज्वालादेवी मंदिर पहुंचती है। कमेटी करीब 200 लोगों को सांग लगाती हैं। गोविंदनगर कच्ची बस्ती के संजय ने बताया कि टोलियां बनाकर जवारा और सांग यात्रा निकालते है। यह पंचमी से शुरू होती है और रोजाना दशमी तक निकलती है।
Spread the love बिना अग्निशमन एनओसी के भवनों को व्यापार लाइसेंस या बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा। इस संबंध में आवास एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव गुरुप्रसाद ने शासनादेश जारी किया है। अलीगंज के कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में सभी बड़े भवनों में फायर […]
Spread the love हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर से 31 मार्च की रात्रि चोरी के आरोपी को पुलिस ने 1 अप्रैल की देर शाम को मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। Source link
Spread the love {“_id”:”67b6d7006b9ce3a7670174a2″,”slug”:”up-budget-the-biggest-budget-in-the-history-of-the-state-was-presented-announcements-worth-rs-8-8-lakh-cror-2025-02-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी का बजट: पेश हुआ प्रदेश के इतिहास का बसे बड़ा बजट, 8.8 लाख करोड़ की हुईं घोषणाएं, जानिए क्या मिला आपको”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} UP Budget 2025 – फोटो : अमर उजाला विस्तार योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये […]