Lakhimpur Kheri: चार घंटे तक मूसलाधार बारिश, शहर की सड़कों पर जलभराव, बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
होम

Lakhimpur Kheri: चार घंटे तक मूसलाधार बारिश, शहर की सड़कों पर जलभराव, बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

Spread the love


लखीमपुर खीरी में शनिवार सुबह करीब चार घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सुबह छह बजे शुरू हुई बारिश दस बजे तक लगातार होती रही। इससे शहर की प्रमुख सड़कें और कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

खीरी रोड, बस अड्डा रोड, आवास विकास कॉलोनी, शिव कॉलोनी, गंगोत्री नगर, हिदायत नगर, कंचनपुरी सहित कई इलाकों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई स्थानों पर नालियां उफनाने से बारिश का पानी घरों के सामने तक पहुंच गया। जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि बाजारों में भी चहल-पहल कम रही।

मकान पर गिरी बिजली 

बारिश के दौरान सुबह करीब सात बजे मोहल्ला कंचनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से अतुल अवस्थी के मकान की छत पर एक दीवार ढह गई। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से घर की विद्युत वायरिंग जल गई और इन्वर्टर भी फुंक गया। हालांकि उस समय घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

बारिश थमने के बाद भी आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों ने आवश्यक कार्यों के लिए भी घरों से निकलने में सतर्कता बरती। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *