{“_id”:”67a0244ddc5cfaf5ba0a0f01″,”slug”:”mahakumbh-2025-mahakumbh-is-not-only-a-pilgrimage-but-also-an-atma-yatra-says-sadhguru-riteshwar-maharaj-2025-02-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh: ‘महाकुंभ तीर्थयात्रा ही नहीं, आत्मयात्रा भी’, सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने इन सवालों का दिया जवाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Sadhguru Riteshwar Maharaj – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ धार्मिक नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का संगम है। यह तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि आत्मयात्रा है। यह याद दिलाता है कि हम केवल शरीर नहीं, बल्कि अनंत चेतना हैं। जो इस सत्य को समझ लेता है, वही सच्चे अर्थों में महाकुंभ के उद्देश्य को पूर्ण करता है। यहां साधु-संत, विद्वान और भक्त आत्मबोध, विचार-विमर्श और सत्संग के मंथन के लिए जुटते हैं। इस मंथन से जो भी निकले, वह सबके लिए होगा। यह कहना है आनंदधाम के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का। इनसे बात की नीरज मिश्रा ने….
Trending Videos
महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन है या कोई आध्यात्मिक और खगोलीय आधार भी है?
महाकुंभ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ा एक विराट आयोजन है। जब सूर्य और बृहस्पति की विशिष्ट स्थिति बनती है, तब यह अवसर आता है। बृहस्पति, जब कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य मेष राशि में होते हैं, तब यह पर्व प्रारंभ होता है। इस दौरान पृथ्वी पर एक विशेष ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो जल और वायुमंडल को सकारात्मक शक्ति से भर देती है। दरअसल, मनुष्य की यात्रा दासोऽहम् से शुरू होती है और शिवोऽहम् तक जाती है।
दासोऽहम् का अर्थ है मैं दास हूं, एक साधक की शुरुआत भक्ति और समर्पण से होती है। यहां आत्मा स्वयं को ईश्वर के अधीन मानती है और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए समर्पित होती है। शिवोऽहम् का अर्थ है मैं ही शिव हूं। यानी आत्म-साक्षात्कार की अवस्था। जब साधक गहरे ध्यान, साधना और आत्म-जागरण के माध्यम से परम सत्य को प्राप्त करता है, तब उसे अहसास होता है कि वह स्वयं शिवस्वरूप है।
क्या महाकुंभ आत्मज्ञान और मोक्ष का साधन है?
बिल्कुल। महाकुंभ केवल संतों और तपस्वियों के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए है। यह साधना, सेवा और समर्पण का अवसर है। यहां आकर मनुष्य अपने अहंकार को त्यागकर सच्चे आत्मस्वरूप से जुड़ सकता है। यदि व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ यहां आता है, तो यह एक यात्रा नहीं, बल्कि जीवन को बदलने वाली यात्रा हो सकती है।
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें कानपुर में यशोदानगर चौराहे के पास रविवार सरेशाम सड़क पर पिता-पुत्र की चाकू से […]
Spread the love {“_id”:”67b587bd2bfe438dda0685c0″,”slug”:”woman-going-to-worship-in-temple-dies-crushed-by-truck-on-firozabad-highway-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: मंदिर में पूजा करने जा रही महिला की मौत, फिरोजाबाद हाईवे पर ट्रक ने रौंदा; परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला विस्तार आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार […]
Spread the love इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इसके तहत सोमवार को राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों को आने-जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की 22 फ्लाइटें रद्द रहीं। लेकिन रोज की अपेक्षा लखनऊ एयरपोर्ट के इंडिगो एयरलाइंस काउंटर पर आज […]