{“_id”:”67a0d58ee800b0e1c900c579″,”slug”:”milkipur-by-election-the-noise-of-election-campaign-has-stopped-polling-parties-will-leave-tomorrow-direct-2025-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मिल्कीपुर उपचुनाव: चुनाव प्रचार का शोर थमा, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां; सपा-भाजपा में सीधी टक्कर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मिल्कीपुर उपचुनाव के समीकरण। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर सोमवार को शाम पांच बजे थम गया। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी। 414 मतदेय स्थलों पर मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 210 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग के साथ 25 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
Trending Videos
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसके लिए 71 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्बर, नौ उड़न दस्ता टीम, नौ स्थैतिक निगरानी टीम, छह वीडियो निगरानी टीम टीम, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट व 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
97.26 प्रतिशत मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी
डीएम ने बताया कि 97.26 प्रतिशत मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। बाकी बची मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ की ओर से शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मतदाताओं को किसी कारणवश मतदान पर्ची नहीं मिलती है तो उसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य विकल्प दिए गए हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों व डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड समेत कुछ अन्य विकल्प शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in से भी मतदाता सूचना पर्ची को डाउनलोड किया जा सकता है।
पर्याप्त मात्रा में की गई सुरक्षा बलों की तैनाती : एसएसपी
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पांच फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मानक के अनुसार सुरक्षा कार्मिक मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवानगी के साथ मतदेय स्थल पर पहुंच जाएंगे। बाकी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात किए जा चुके हैं। उपचुनाव को भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल्कीपुर क्षेत्र के मतदाता व निवासी चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत होने पर उसकी जानकारी तत्काल दें। भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। शत प्रतिशत मतदान करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Spread the love {“_id”:”67b61ce4aa7e45396e012aeb”,”slug”:”case-of-selling-bathing-videos-akhilesh-said-that-the-government-failed-to-protect-the-dignity-of-women-in-ma-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”स्नान के वीडियो बेचने का मामला: अखिलेश बोले महाकुंभ में स्त्री सम्मान की रक्षा करने में विफल रही सरकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। – फोटो : amar ujala विस्तार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल […]
Spread the love 09:24 PM, 28-Jan-2025 मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर महाकुंभ नगर में छाया कोहरा
मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर महाकुंभ नगर कोहरे की सफेद चादर में चिपटा नजर आया। लेकिन ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के यहां आने का सिलसिला जारी है। 08:55 PM, 28-Jan-2025 सेक्टर छह में संगम जाने वाले […]
Spread the love {“_id”:”67b7519b47a1082271054d8d”,”slug”:”dead-body-of-youth-found-with-his-neck-cut-2025-02-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: नरबलि की आशंका…गर्दन कटी मिली लाश, पास पड़ा था पूजा का सामान और शराब की बोतल; तांत्रिक से थी दोस्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} माैके पर जांच करती पुलिस। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में नहर पटरी के पास बुधवार दोपहर […]