कस्बा पनवाड़ी के रहुनियापुरा में इंटरमीडिएट के छात्र ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रहुनियापुरा निवासी राजमिस्री कालू अहिरवार का बेटा शिवम (19) पढ़ाई मेंं बेहद होशियार था। इस साल उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
Trending Videos
शनिवार की सुबह शिवम घर से निकल गया और मोबाइल से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। अपलोड वीडियो में छात्र कह रहा है कि मैं जिंदगी से परेशान होकर यह सब कर रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मेरे घर वालों पर कोई पुलिस कार्रवाई न की जाए। वीडियो अपलोड करने के दस मिनट बाद ही छात्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने से पहले उसने अपने दोस्त को कॉल करके जहर खाने की जानकारी दी।
दोस्त की सूचना पर पहुंचे परिजन अचेत अवस्था में शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। वहां से डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटे ने जान देने से पहले वीडियो बनाया। घर पर किसी प्रकार को कोई विवाद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि घटना की सूचना नहीं है।
Spread the love लोकनिर्माण विभाग सेतु बंधन की 10 परियोजनाओं को 1,111 करोड़ की लागत से पूरा करेगी। इस योजना के जरिए जिन सेतुओं का निर्माण होना प्रस्तावित है उसमें मुख्यतः रेल ओवहरेड ब्रिज (आरओबी) और रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) प्रस्तावित है। इसके साथ ही, सीआरआई फंड के इस्तेमाल से मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण व […]
Spread the love उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता सुधारने के लिए नई परफॉरमेंस-बेस्ड ग्रेडिंग नीति लागू की है। योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और युवाओं की रोजगार क्षमता को सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण केंद्रों को नए लक्ष्य आवंटित किए जाएंगे […]