Mahua Moitra First Reaction On Marriage | महुआ ने लगाई शादी की खबर पर मुहर, ममता बनर्जी को दे दी थी पहले ही जानकारी
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahua Moitra First Reaction On Marriage | महुआ ने लगाई शादी की खबर पर मुहर, ममता बनर्जी को दे दी थी पहले ही जानकारी

Spread the love


Mahua And Pinaki Marriage: पिनाकी मिश्रा से शादी के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी पिनाकी मिश्रा से शादी हुई। बताया जा रहा है कि उनका शादी समारोह एक लो प्रोफाइल इवेंट था। उस इवेंट में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया। लेकिन कई तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देख पता चलता है कि शादी जर्मनी में हुई है।

आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक महुआ और पिनाकी ने इस साल 30 मई को जर्मनी के बर्लिन पैलेस में शादी की है। दोनों अपनी शादी की चर्चा नहीं चाहते थे, इस वजह से बर्लिन को वैन्यू के रूप में चुना गया। बताया तो यह भी जा रहा है कि महुआ की तरफ से सीएम ममता बनर्जी को इस बारे में जानकारी पहले ही दे दी गई थी। महुआ ने बकायदा टीएमसी प्रमुख से छुट्टी मांगी थी और उसके बाद वे विदेश शादी करने के लिए गईं।

पिनाकी मिश्रा के बारे में 7 बातें

इस समय दोनों यूरोप में हैं और जून के अंत तक वापस भारत आ सकते हैं। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी राजनेता ने डेस्टिनेशन वैडिंग की हो। इससे पहले नुसरत जहां ने भी तुर्की में निखिल जैन के साथ शादी की थी, फर्क बस इतना था कि नुसरत ने शादी के बाद राजनीति ज्वाइन की, वहीं महुआ शुरुआत से ही सियासत में सक्रिय रहीं और अब उन्होंने जर्मनी में पिनाकी मिश्रा के साथ शादी की।

कौन हैं पिनाकी मिश्रा?

अब जब सोशल मीडिया पर जब शादी की तस्वीर सामने आई है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर पिनाकी मिश्रा कौन हैं? यहां आपको महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिक्षा के बारे में 7 बातें बताते हैं-

  1. पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर, 1959 को ओडिशा के कट्टक में हुआ था।
  2. पिनाकी मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे, उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
  3. पिनाकी मिश्रा को एक सफल वकील के रूप में जाना जाता है, कई बड़े केस उन्होंने 30 सालों में जीते हैं।
  4. पिनाकी मिश्रा की पहली शादी संगीता मिश्रा से 16 जनवरी, 1984 को हुई थी। उस शादी से एक बेटा और एक बेटी है
  5. पिनाकी मिश्रा सबसे पहले 1996 में ओडिशा के पुरी से सांसद बने थे।
  6. पिनाकी मिश्रा का पुरी से गहरा नाता रहा, चार बार वे यहां से चुनाव जीते हैं।
  7. पिनाकी मिश्रा कई हाई प्रोफाइल कमेटी का हिस्सा रहे हैं, इसमें वित्त-फाइनेंस तक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं पिनाकी मिश्रा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *